प्रश्न-फरवरी‚ 2021 में जल जीवन मिशन-शहरी के अंतर्गत एक पायलट ‘पेयजल सर्वेक्षण’ शुरू किया गया। इस पेयजल सर्वेक्षण के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 16 फरवरी‚ 2021 को आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस पेयजल सर्वेक्षण का शुभारंभ किया।
(b) पहले चरण में मंत्रालय ने 10 शहरों में पायलट आधार पर पेयजल सर्वेक्षण शुरू करने का निर्णय किया है।
(c) पायलट सर्वेक्षण के निष्कर्ष के आधार पर सर्वेक्षण का विस्तार सभी अमृत शहरों में किया जाएगा।
(d) यह सर्वेक्षण स्वीकृत प्रश्नावली और ऑन काल इंटरव्यू‚ जल नमूना संग्रह‚ प्रयोगशाला परीक्षण के आधार और गैर-राजस्व जल के लिए मैदानी सर्वे के आधार पर किया जाएगा।
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 16 फरवरी‚ 2021 को आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्र जल जीवन मिशन-शहरी के अंतर्गत एक पायलट ‘पेयजल सर्वेक्षण’ का शुभारंभ किया।
- यह पेयजल सर्वेक्षण शहरों में उचित जल वितरण तथा अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग का पता लगाने और एक चुनौती प्रक्रिया के माध्यम से जल की मात्रा और गुणवत्ता के संबंध में जल निकायों की मैपिंग करने हेतु किया जाएगा।
- पहले चरण में मंत्रालय ने 10 शहरों-आगरा‚ बदलापुर‚ भुवनेश्वर‚ चुरू‚ कोच्चि‚ मदुरै‚ पटियाला‚ रोहतक‚ सूरत और तुमकुर में पायलट आधार पर पेयजल सर्वेक्षण शुरू करने का निर्णय लिया है।
- पायलट सर्वेक्षण के निष्कर्ष के आधार पर सर्वेक्षण का विस्तार सभी अमृत शहरों में किया जाएगा।
- सर्वेक्षण में शहरी निकायों के नागरिकों और निकायों के अफसरों से पेयजल‚ अपशिष्ट जल प्रबंधन‚ गैर-राजस्व जल और तीन जल निकायों की स्थिति पर डाटा एकत्र किए जाएंगे।
- यह सर्वेक्षण स्वीकृत प्रश्नावाली और ऑन काल इंटरव्यू‚ जल नमूना संग्रह तथा प्रयोगशाला परीक्षण के आधार पर और गैर-राजस्व जल के लिए मैदानी सर्वे के आधार पर किया जाएगा।
- इस मिशन की निगरानी टेव्नâोलॉजी आधारित प्लेटफार्म के माध्यम से तथा इसी प्लेटफॉर्म से प्रगति तथा परिणाम के आधार पर लाभार्थी की भी निगरानी की जाएगी।
- इन परियोजनाओं हेतु सरकार द्वारा धन पोषण तीन चरणों 20:40:40 में किया जाएगा।
- तीसरी किस्त उपलब्ध कामकाजी परिणाम के आधार पर जारी की जाएगी तथा धन पोषण करते समय विश्वसनीय अपवर्जन का उपयोग किया जाएगा।
- जल जीवन मिशन (शहरी) का उद्देश्य एसडीजी लक्ष्य-6 के अनुसार 4,378 वैधानिक शहरों में सभी परिवारों को नल के पानी की सप्लाई करना है।
- अन्य लक्ष्य 500 अमृत शहरों में सीवर प्रबंधन करना है।
- मिशन के सुधार कार्यक्रमों में शहर का पीने योग्य पानी का सूचकांक तैयार करना‚ गैर-राजस्व जल में कटौती‚ पालिका वित्त सुधार‚ वर्षा जल संचयन‚ वर्ष 2025 तक कम से कम 20 प्रतिशत जल की मांग रिसाइकिल जल से करना तथा प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय में तीन जल निकायों को पुनर्जीवित करना है।
- जल जीवन मिशन (शहरी) के लिए कुल प्रस्तावित लागत राशि 2,87,000 करोड़ रुपये है‚ जिसमें अमृत मिशन को सतत वित्तीय समर्थन के लिए 10,000 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।
- पूर्वोत्तर तथा पर्वतीय राज्यों की परियोजनाओं हेतु धन पोषण 90 प्रतिशत‚ संघ-शासित क्षेत्रों के लिए धन पोषण 100 प्रतिशत‚ एक लाख से कम आबादी वाले शहरों के लिए केंद्रीय धन पोषण 50 प्रतिशत‚ एक से दस लाख आबादी वाले शहरों के लिए केंद्रीय धन पोषण एक-तिहाई तथा 10 लाख से अधिक की आबादी वाले शहरों के लिए केंद्रीय धन पोषण 25 प्रतिशत होगा।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…