फर्नांडो कॉर्बेटो

Fernando Corbato
प्रश्न-फर्नांडो कार्बेटो के संबंध में सत्य कथन है-
I. इन्होंने कंप्यूटर पासवर्ड का आविष्कार किया था।
II. हाल ही में 93 वर्ष की उम्र में न्यूयॉर्क में इनका निधन हो गया।
III. वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर थे।
IV. उन्होंने 1960 के दशक में कंप्यूटर शेयरिंग सिस्टम को लेकर एक प्रोजेक्ट पर कार्य किया था।
(a) केवल I
(b) केवल III
(c) I एवं II
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • जुलाई, 2019में कंप्यूटर पासवर्ड का आविष्कार करने वाले फर्नांडो कार्बेटो को 93 वर्ष की आयु में न्यूयॉर्क में निधन हो गया।
  • अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक कार्बेटो ने 1960 के दशक में कंप्यूटर शेयरिंग सिस्टम (सीटीएसएस) को लेकर एक प्रोजेक्ट पर कार्य किया था।
  • सीटीएसएस ने कई लोगों के लिए एक समय में एक कंप्यूटर का उपयोग करना और जटिल गणितीय कार्य करना संभव बना दिया।
  • कॉर्बेटो की इस तकनीकी से यह संभव हो पाया कि एक कंप्यूटर सिस्टम को कई लोग अलग-अलग अकाउंट से खोल सकते हैं।
  • वर्ष, 1990 में डॉ कार्बेटो को एसीएम ए.एम. टयूरिंग अवार्ड दिया गया।
  • एसीएम ए.एम. ट्यूरिंग अवॉर्ड कंप्यूटर के क्षेत्र में दिया जाने वाला एक उत्कृष्ट पुरस्कार है। यह पुरस्कार सर्वप्रथम वर्ष, 1966 में एलन जे. पेरसीस को प्रदान किया गया था।

लेखक-सुनीत कुमार द्विवेदी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://news.mit.edu/2019/mit-professor-emeritus-fernando-corby-corbato-computing-pioneer-dies-0715