प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 14 नवम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा संशोधित प्लेज (प्रमोटिंग लीडरशिप ऐंड एंटरप्राइज फॉर डेवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजन) पार्क योजना के प्रावधानों के अनुसार सही नहीं है?
(a) यदि सम्पर्क मार्ग की चौड़ाई 07 मीटर होगी, तो केवल ग्रीन एवं ऑरेंज श्रेणी के उद्योग ही अनुमन्य होंगे।
(b) 15 से 50 एकड़ क्षेत्रफल वाले प्लेज पार्क के लिए राज्य सरकार
का PWD अधिकतम 2.5 किमी सड़क का निर्माण करेगा।
(c) नोटिफाइड क्षेत्र के अंदर विकसित सभी प्लेज पार्कों पर 25% विकास शुल्क नहीं लगाया जाएगा।
(d) प्लेज पार्क में संपूर्ण औद्योगिक आस्थान को स्टाम्प शुल्क देयता के लिए एक इकाई माना जाएगा।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 नवंबर, 2025 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने हेतु प्लेज (प्रमोटिंग लीडरशिप ऐंड एंटरप्राइज फॉर डेवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजन) पार्क योजना में संशोधन/परिवर्धन को स्वीकृति प्रदान की गई ।
- निर्णय के अनुसार प्लेज पार्क हेतु प्रस्तावित भूमि को 12 मीटर के स्थान पर कम से कम 7 मीटर चौड़ी सड़क से जुड़े होने का प्राविधान किया जाएगा, जिसमें कम से कम 7 मीटर ब्लैक टॉप रोड तथा कम से कम 1.50 मीटर पेवमेंट फुटपाथ आदि शामिल होंगे।
- शर्त यह होगी कि यदि सम्पर्क मार्ग की चौड़ाई 07 मीटर होगी, तो प्लेज पार्क में सिर्फ ग्रीन/ऑरेंज कैटेगरी के उद्योगों को अनुमन्यता होगी।
- यदि सम्पर्क मार्ग की चौड़ाई 12 मीटर या अधिक होगी, तो सभी श्रेणियों उद्योगों को अनुमन्यता होगी।
- यदि प्लेज पार्क का क्षेत्रफल 15 से 50 एकड़ के मध्य होगा, तो राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा प्लेज पार्क तक 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कराया जायेगा।
- एमएसएमई (MSME) विभाग द्वारा विकसित होने वाले तथा पूर्व में विकसित ऐसे सभी प्लेज पार्कों पर 25 प्रतिशत विकास शुल्क अधिरोपित किया जाएगा, जो विकास प्राधिकरणों के नोटीफाइड क्षेत्र में स्थापित एवं विकसित होंगे।
- नोटीफाइड क्षेत्र से बाहर विकसित होने वाले प्लेज पार्कों पर किसी प्रकार का विकास शुल्क अधिरोपित नहीं किया जाएगा।
- प्राधिकरण के नोटिफाइड क्षेत्रों के अन्दर विकास प्राधिकरण द्वारा ही मानचित्र स्वीकृत किये जायेंगे।
- बाहर के सभी क्षेत्रों में मानचित्र स्वीकृत करने हेतु आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग अथवा उनके द्वारा नामित प्राधिकारी अधिकृत होंगे।
- प्लेज पार्क में स्टाम्प शुल्क देयता के लिए सम्पूर्ण औद्योगिक आस्थान को एक इकाई माना जाएगा।
- 7 मीटर या उससे अधिक चौड़े मार्ग पर स्थित औद्योगिक भू-खण्ड के मूल्यांकन हेतु एक समान सर्किल दर निर्धारित की जाएगी।
- प्लेज पार्क को विकसित करने के उपरान्त, जिलाधिकारी द्वारा प्लेज पार्क में स्थित भूखण्डों का मूल्यांकन करके न्यूनतम सर्किल दर निर्धारित की जायेगी।
- न्यूनतम दर निर्धारित करने से पूर्व, जिलाधिकारी द्वारा तत्समय समस्त हितधारक विभाग/संस्था के साथ विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा।
- कुल विकसित औद्योगिक प्रयोजन की भूमि में से अधिकतम 10 प्रतिशत भूमि पर व्यापारिक एवं वाणिज्यिक सुविधाएं अनुमन्य किये जाने का प्राविधान जोड़ा जाएगा।
- यह सभी प्राविधान पूर्व में स्वीकृत किये गये प्लेज पार्कों पर भी यथावत लागू होंगे।
- इस योजना के किसी भी बिन्दु पर आवश्यकतानुसार संशोधन/परिवर्धन मुख्यमंत्री जी के अनुमोदन से किया जा सकेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…