द डॉन अवॉर्ड, 2025

प्रश्न – नवंबर, 2025 में किस फॉर्मूला-वन चालक को ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत का सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान द डॉन अवॉर्ड प्रदान किया गया?
(a) लैंडो नॉरिस (b) ऑस्कर पियास्त्री
(c) डेनियल रिक्कार्डो (d) मार्क वेबर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 18 नवंबर, 2025 को फॉर्मूला-वन चालक ऑस्कर पियास्त्री को ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत का सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान द डॉन अवॉर्ड प्रदान किया गया।
  • मेलबर्न में आयोजित स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फ़ेम समारोह में पियास्त्री को यह पुरस्कार दिया गया।
  • वे यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले मोटरस्पोर्ट एथलीट खिलाड़ी बन गए हैं।
  • द डॉन अवॉर्ड का नाम महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डोनाल्ड ब्रैडमैन के नाम पर रखा गया है।
  • द डॉन अवॉर्ड वर्ष 1998 से हर वर्ष उस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी या टीम को दिया जाता है, जिसकी उपलब्धियों ने राष्ट्र को सबसे अधिक प्रेरित किया हो।
  • मैकलारेन टीम के लिए एफ-1 वर्ल्ड कंस्ट्रक्टर्स’ चैंपियनशिप में ड्राइव करने वाले पियास्त्री ने वर्ष 2025 में अब तक सात ग्रां प्री जीते हैं और मौजूदा ड्राइवर्स स्टैंडिंग में तीन रेस शेष रहते हुए दूसरे स्थान पर हैं।
  • पियास्त्री की कुल 9 ग्रां प्री जीतें किसी भी ऑस्ट्रेलियाई द्वारा तीसरे सर्वाधिक जीत के बराबर हैं।
  • यदि वे अपने टीममेट लैंडो नॉरिस को पछाड़कर ड्राइवर्स चैंपियनशिप जीतते हैं, तो वर्ष 1980 के बाद ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन जाएंगे।
  • सात बार की विश्व सर्फिंग चैंपियन लेयने बीचले (Layne Beachley) को स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फेम (एसएएचओएफ) पुरस्कार में डॉन पुरस्कार प्राप्त हुआ।
  • बीचले ने वर्ष 1998 से 2003 तक लगातार छह बार विश्व खिताब जीता, उसके बाद वर्ष 2006 में गर्दन और घुटने की गंभीर चोटों से उबरकर सातवां खिताब जीता।
  • बास्केटबॉल खिलाड़ी एंड्रयू गेज और क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क को आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फेम (एसएएचओएफ) लीजेंड का दर्जा दिया गया।
  • टोरा ब्राइट (स्नोबोर्डिंग), जेसन डंस्टल (एएफएल), लॉरा गीट्ज़ (नेटबॉल), पीटर हार्कोर्ट (खेल चिकित्सा), लेटन हेविट (टेनिस), मार्क श्वार्ज़र (फुटबॉल) और कैमरन स्मिथ (रग्बी लीग) को ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.dawnstaleyaward.org/later-watch-list-2025