प्रो.सी.वी. विश्वेसरा

Professor C.V. Vishveshwara

प्रश्न-हाल ही में किस क्षेत्र में अनुसंधान करने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो.सी.वी. विश्वेसरा का निधन हो गया?
(a) परमाणु ऊर्जा
(b) ब्लैक होल
(c) दुग्ध उत्पादन
(d) कृषि उत्पादन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17 जनवरी, 2017 को प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी प्रो.सी.वी. विश्वेसरा (Prof C.V. Vishveshwara) का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
  • उन्होंने ब्लैक होल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुसंधान किया था।
  • वह ‘ब्लैक होल मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध थे।
  • वह 1970 के दशक में यूनिवर्सिटी ऑफ मेरीलैंड (अमेरिका) में पहली बार ‘ब्लैक होल’ पर अध्ययन करने वालों में से एक थे।
  • वे गुरुत्वीय तरंगों पर अनुसंधान करने वाली अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सामूहिक संस्था ‘लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी’ (LIGO) से जुड़े हुए थे।
  • वह बंगलुरू स्थित जवाहरलाल नेहरू प्लेनेटोरियम के संस्थापक निदेशक थे।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/sci-tech/science/C.V.-Vishveshwara-the-%E2%80%98black-hole-man-of-India%E2%80%99-is-no-more/article17049343.ece
http://economictimes.indiatimes.com/news/science/black-hole-man-of-india-c-v-vishveshwara-dead/articleshow/56627342.cms
http://www.newsnation.in/science-news/cv-vishveshwara-known-as-pioneer-in-black-hole-research-passes-away-at-78-article-158152.html