चीन ने सुरक्षा हेतु पाक को दिए 2 पोत

China hands over two ships to Pakistan for maritime security

प्रश्न-हाल ही में चीन ने ग्वादर बंदरगाह और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत आने वाले व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी नौसेना को 2 पोत सौंपे हैं। इन पोतों का नाम क्या है?
(a) दश्त और झोब
(b) लियु और झिंग
(c) हिंगोल और बासोल
(d) दश्त और बासोल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 जनवरी, 2017 को चीन ने पाकिस्तान नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल अरिफुल्लाह हुसैनी को दो पोत सुपुर्द किया।
  • इन दोनों पोतो का नाम हिंगोल (Hingol) और बासोल (Basol) है।
  • इसका नामकरण दो नदियों के नाम पर किया गया है।
  • यह पोत ग्वादर बंदरगाह और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के तहत आने वाले व्यापारिक मार्गों की संयुक्त सुरक्षा के लिए दिया गया है।
  • इसका इस्तेमाल अरब सागर में समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा।
  • चीन पाकिस्तान को शीघ्र ही दो और पोत दश्त और झोब देगा।
  • पाकिस्तान में अशांत ब्लूचिस्तान प्रांत में ग्वादर बंदरगाह को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के तहत विकसित किया जा रहा है।
  • यह बंदरगाह पश्चिमी चीन को मध्य पूर्व, अफ्रीका और यूरोप से जोड़ेगा।
  • आर्थिक कॉरिडोर की सुरक्षा हेतु पाकिस्तान में एक नई डिवीजन का गठन किया गया है।
  • इसका गठन पूर्व सेना प्रमुख राहील शरीफ के कार्यकाल में ही हुआ था।
  • यह डिवीजन आर्थिक कॉरिडोर के साथ ही ग्वादर बंदरगाह की भी सुरक्षा करेगी।

संबंधित लिंक
http://www.dawn.com/news/1308491
http://www.thehindu.com/news/international/China-hands-over-2-ships-to-Pakistan-Navy-for-Gwadar-security/article17040366.ece
https://sputniknews.com/asia/201701151049622069-china-boats-to-pakistan/