प्रो. रणदीप गुलेरिया

Dr Randeep Guleria appointed Delhi AIIMS director

प्रश्न-हाल ही में प्रो. रणदीप गुलेरिया ने कहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया?
(a) नई दिल्ली
(b) पटना
(c) भुवनेश्वर
(d) रायपुर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 मार्च, 2017 को प्रो. रणदीप गुलेरिया ने नई दिल्ली स्थित ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया।
  • इस पर उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण की तिथि से 5 वर्ष या 65 वर्ष तक की आयु पूर्ण होने तक रहेगा।
  • इस पद पर उन्होंने प्रो.एम.सी. मिश्रा का स्थान लिया जो 31 जनवरी, 2017 को सेवानिवृत्त हुए थे।
  • ध्यातव्य है कि डॉ. गुलेरिया को वर्ष 2015 में पद्मश्री और वर्ष 2014 में बीसी राय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
  • इन्हें अखिल भारतीय आयु र्विज्ञान संस्थान (दिल्ली) में देश का प्रथम श्वसन एवं निद्रा विभाग स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है।

संबंधित लिंक
https://khabar.ndtv.com/news/india/dr-randeep-guleria-is-new-aiims-director-1673231
http://indiatoday.intoday.in/story/dr-randeep-guleria-is-new-director-of-aiims-delhi/1/912382.html
http://health.economictimes.indiatimes.com/news/industry/dr-randeep-guleria-is-new-director-of-aiims-delhi/57821241