प्रसारण सामग्री शिकायत परिषद (BCCC) के नए सदस्य

प्रश्न-हाल ही में कौन प्रसारण सामग्री शिकायत परिषद (BCCC) के नए सदस्य नियुक्त हुए?
(a) राजेश कुमार शर्मा
(b) वजाहत हबीबुल्लाह
(c) उदय कुमार वर्मा
(d) शर्मिला टैगोर
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 जुलाई, 2018 को पूर्व सूचना एवं प्रसारण सचिव उदय कुमार वर्मा प्रसारण सामग्री शिकायत परिषद (Broadcasting Content Complaints Council) के नए सदस्य नियुक्त हुए।
  • इस पद पर वह पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह का स्थान लेंगे।
  • गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रमजीत सेन की अध्यक्षता वाली इस 13 सदस्यीय परिषद में प्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, प्रसिद्ध रंग कर्मी अरुंधति नाग और जेएनयू की प्राफेसर ईरा भास्कर अन्य कुछ सदस्यों के रूप में शामिल हैं।
  • इसके अलावा इसमें राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय बाल अधिकारी संरक्षण आयोग तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
  • जून, 2011 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन (IBF) द्वारा स्थापित यह परिषद भारत में सभी गैर-सामाचार समान्य मनोरंजन चैनलों से संबंधित शिकायतों को देखने के लिए एक स्व-नियामक निकाय है।

संबंधित लिंक…
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/uday-kumar-varma-appointed-bccc-member-118070601113_1.html
http://www.ptinews.com/news/9859744_Uday-Kumar-Varma-appointed-BCCC-member.html