प्रश्न-हाल ही में न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी ने किस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया?
(a) पटना उच्च न्यायालय
(b) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय
(c) मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय
(d) मद्रास उच्च न्यायालय
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 7 जुलाई, 2018 को पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 14वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
- राज्यपाल बलराम दास टंडन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- इस पद पर वह न्यायमूर्ति टी.बी.एन. राधाकृष्णान का स्थान लेंगे।
- ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना 1 नवंबर, 2000 को हुई थी।
- यह भारत का 19वां उच्च न्यायालय है। इसकी प्रधान खंडपीठ बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में स्थित है।
संबंधित लिंक…
https://indianexpress.com/article/india/ajay-kumar-tripathi-sworn-in-as-chief-justice-of-chhattisgarh-hc-5250053/
http://www.newindianexpress.com/nation/2018/jul/07/justice-ajay-kumar-tripathi-sworn-in-as-chief-justice-of-chhattisgarh-hc-1839823.html
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/ajay-kumar-tripathi-sworn-in-as-chief-justice-of-chhattisgarh-118070700635_1.html