प्रश्न-हाल ही में संयुक्त सैन्याभ्यास ‘प्रबल दोस्तकी 16’ (Prabal Dostyk-16) किन देशों के मध्य आयोजित किया जा रहा है?
(a) भारत-कजाखिस्तान
(b) भारत-उज्बेकिस्तान
(c) भारत-ताजिकिस्तान
(d) भारत-तुर्कमेनिस्तान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 3 सितंबर, 2016 को भारत और कजाखिस्तान की थल सेनाओं के मध्य संयुक्त अभ्यास ‘प्रबल दोस्तकी 16’ (Prabal Dostyk-16) प्रारंभ हुआ।
- इसका आयोजन 17 सितंबर, 2016 तक किया जायेगा।
- यह सैन्याभ्यास कजाखिस्तान के कारागंडा (Karaganda) प्रांत में आयोजित किया जा रहा है।
- इस 14 दिवसीय सैन्याभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र में आतंकवाद और चुनौतियों का सामना करने में अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाना है।
- यह सैन्याभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है।
- प्रथम चरण में दोनों सेनाओं को एक दूसरे के युद्ध कौशल, ड्रिल (Drills), हथियारों और उपकरणों से परिचित होना है।
- जबकि दूसरे चरण में दोनों सेनाओं की टुकड़ियां कृत्रिम (Simulated) माहौल में हेलीकॉप्टर जनित ऑपरेशन निष्पादित करने हेतु संयुक्त रूप से प्रशिक्षित होंगी।
- ‘प्रबल दोस्तकी’ अभ्यास दोनों देशों के मध्य सैन्य और राजनयिक संबंध को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=149599