कुष्ठ रोग निवारण अभियान का शुभारंभ

leprosy-case-detection-campaign

प्रश्न-अभी हाल ही में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा अब तक का सबसे बड़ा कुष्ठ रोग निवारण अभियान का प्रारंभ किया गया है। यह अभियान किस तिथि से प्रारंभ किया गया है?
(a) 3 सितंबर, 2016
(b) 4 सितंबर, 2016
(c) 5 सितंबर, 2016
(d) 6 सितंबर, 2016
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 सितंबर, 2016 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भारत से कुष्ठ रोग के पूर्ण उन्मूलन हेतु अब तक का सबसे बड़ा कुष्ठ रोग निवारण अभियान प्रारंभ किया गया।
  • यह अभियान 19 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 149 जिलों में शुरू किया गया है।
  • उक्त अभियान 15 दिन तक चलेगा, इस दौरान उपरोक्त जिलों के 1656 संभागों/शहरी क्षेत्रों के कुल 32 करोड़ लोगों की जांच की जाएगी।
  • ये कार्य हेतु 297604 टीमों को लगाया गया है, जिसमें एक महिला आशा कर्मी और एक पुरुष स्वयंसेवी शामिल है।
  • इस टीमें निर्धारित क्षेत्रों के प्रत्येक घर का दौरा करेंगी और कुष्ठ रोग के संबंध में परिवार के सभी सदस्यों की जांच करेंगी।
  • इस अभियान के अंतर्गत जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को शामिल किया गया है वे निम्न हैं-आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली, दिल्ली और लक्षद्वीप।
  • उपरोक्त जिलों में पिछले तीन वर्षों में कुष्ठ रोग की दर 10,000 की आबादी पर एक से अधिक पाई गयी है।
  • इस अभियान के तहत लक्षित आबादी के प्रत्येक सदस्य की जांच की जाएगी।
  • इसका उद्देश्य प्रभावित व्यक्तियों में कुष्ठ रोग का शुरुआत में ही निदान करना है जिससे उन्हें शारीरिक अक्षमता और अंगों की खराबी से सुरक्षित किया जा सके।
  • प्रथम वृहद कुष्ठ रोग अभियान मार्च-अप्रैल, 2016 को 7 राज्यों के 50 जिलों में प्रारंभ किया गया था।
  • इसके तहत बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश को शामिल किया गया था।
  • प्रथम अभियान के अंतर्गत लगभग 60.8 करोड़ जनसंख्या इसके दायरे में शामिल थी।
  • उल्लेखनीय है कि इस अभियान के दौरान 65427 शंकित मामलों की पहचान की गई थी, जिसमें से 4120 मामले सही पाए गए थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=149557