प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021

32 Children Awarded Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar- 2021

प्रश्न-हाल ही में चर्चा में रहे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) देशभर के 22 बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
(ii) भारत सरकार नवाचार‚ शिक्षा‚ खेल‚ कला एवं संस्कृति‚ समाज सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित करती है।
(iii) पुरस्कार से सम्मानित होने वाले बच्चे 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 32 जिलों से आते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 जनवरी‚ 2021 को देशभर के 32 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार‚ 2021 से सम्मानित किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत सरकार नवाचार‚ शिक्षा‚ खेल‚ कला एवं संस्कृति‚ समाज सेवा और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित करती हैं।
  • पुरस्कार से सम्मानित होने वाले बच्चे 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 32 जिलों से संबंधित है।
  • कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में 7 पुरस्कार‚ नवाचार के क्षेत्र में 9 पुरस्कार और शैक्षिक उपब्धियों के क्षेत्र में 5 पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
  • वहीं दूसरी तरफ खेल की श्रेणी में 7 बच्चों को‚ बहादुरी के लिए 3 बच्चों और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए 1 बच्चे को सम्मानित किया गया।
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार‚ 2021 के विजेता
क्रम सं.नामराज्यश्रेणी
1अमेया लगुडुआंध्र प्रदेशकला एवं संस्कृति
2व्योम आहुजाउत्तर प्रदेशकला एवं संस्कृति
3हृदय आर कृष्णाकेरलकला एवं संस्कृति
4अनुराग रमोलाउत्तराखंडकला एवं संस्कृति
5तनुज समद्दरअसमकला एवं संस्कृति
6वेनिश केशममणिपुरकला एवं संस्कृति
7सौहार्द्य डेपश्चिम बंगालकला एवं संस्कृति
8ज्योति कुमारीबिहारबहादुरी
9कुंवर दिव्यांश सिंउत्तर प्रदेशबहादुरी
10कामेश्वर जगन्नाथ वाघमारेमहाराष्ट्रबहादुरी
11राकेशकृष्णा केकर्नाटकनवाचार
12श्रीनाभ मौजेश अग्रवालमहाराष्ट्रनवाचार
13वीर कश्यपकर्नाटकनवाचार
14नम्या जोशीपंजाबनवाचार
15अर्चित राहुल पाटिलमहाराष्ट्रनवाचार
16आयुष रंजनसिक्किमनवाचार
17हेमेश चादलवदातेलंगानानवाचार
18चिराग भंसालीउत्तर प्रदेशनवाचार
19हरमनजोत सिंहजम्मू और कश्मीरनवाचार
20मो. शौएबउत्तर प्रदेशशैक्षिक
21आनंदराजस्थानशैक्षिक
22अन्वेश शुभम प्रधानओडिशाशैक्षिक
23अनुज जैनमध्य प्रदेशशैक्षिक
24सोनित सिसोलकरमहाराष्ट्रशैक्षिक
25प्रसिद्धि सिंहतमिलनाडुसमाज सेवा
26सविता कुमारीझारखंडखेल
27अर्शिया दासत्रिपुराखेल
28पलक शर्मामध्य प्रदेशखेल
29मोहम्मद रफीउत्तर प्रदेशखेल
30काम्या कार्तिकेयनमहाराष्ट्रखेल
31खुशी चिराग पटेलगुजरातखेल
32मंत्रा जितेन्द्र हरखानीगुजरातखेल

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1691900