‘आयु संवाद’ अभियान

aayu samvvad campaign

प्रश्न-26 जनवरी से 30 मार्च‚ 2021 के मध्य किस मंत्रालय द्वारा ‘आयु संवाद’ अभियान (मेरी सेहत‚ मेरी जिम्मेदारी) आयोजित किया जा रहा है?
(a) आयुष मंत्रालय
(b) गृह मंत्रालय
(c) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
(d) वित्त मंत्रालय
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 जनवरी से 30 मार्च‚ 2021 के मध्य आयुष मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान नई दिल्ली द्वारा ‘आयु संवाद’ अभियान (मेरी सेहत‚ मेरी जिम्मेदारी) आयोजित किया जा रहा है।
  • यह आयुर्वेद और कोविड-19 महामारी पर जन-जागरूकता फैलाने के सबसे बड़े जनजागरण अभियान कार्यक्रमों में से एक है।
  • इस अभियान के अंतर्गत देश के लोगों के लिए आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा देश भर में 5 लाख से अधिक व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।
  • इस उद्देश्य हेतु अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने आयुश मंत्रालय के एबीसीसी प्लेटफार्म पर 18 से 21 जनवरी‚ 2021 तक एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को ‘कोविड-19 महामारी के लिए आयुर्वेद’ विषय के बारे में जागरूक करने के लिए व्याख्यान शृंखला के माध्यम से जागरूकता पैदा करना है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1692344