प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय कृषि बाजार का शुभारंभ किया

PM Modi launches e-NAM - the e-trading platform for the National Agriculture Market

प्रश्न-हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि बाजार के लिए किस ई-ट्रेडिंग प्लेटफार्म की प्रायोगिक परियोजना (Pilot) का शुभारंभ किया?
(a) ई-मंडी
(b) ई-नाम
(c) ई-किसान
(d) ई-बाजार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 14 अप्रैल, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय कृषि बाजार के लिए ई-ट्रेडिंग प्लेटफार्म (पोर्टल) ‘ई-नाम’ (E-NAM) की प्रायोगिक परियोजना (Pilot) का शुभारंभ किया।
  • इस प्लेटफार्म से 8 राज्यों की 21 मंडियों को ‘राष्ट्रीय कृषि बाजार’ से जोड़ा गया।
  • सितंबर, 2016 तक 200 मंडियों को मार्च, 2018 तक 585 मंडियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोड़ा जाएगा।
  • यह परियोजना एक ऑनलाइन पोर्टल (ई-नाम) द्वारा संचालित होगी जिसे राज्य की मंडियों से जोड़ा जा रहा है।
  • इसका सॉफ्टवेयर सभी इच्छुक राज्यों को निःशुल्क दिया गया है और कामकाज में मदद के लिए हर भागीदार मंडी में एक वर्ष के लिए एक जानकार व्यक्ति को नियुक्त किया जा रहा है।
  • इस परियोजना के तहत भारत सरकार, राज्यों की प्रस्तावित कृषि मंडी को 30 लाख रुपये का अनुदान दे रही है।
  • इस पोर्टल से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किसानों को 24 घंटे किसान हेल्पलाइन सेवाएं उपलब्ध होगी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=38646
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=47250
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138888
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=47249