प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 15 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहे
- यह स्लोवाकिया को 1993 में स्वतंत्रता मिलने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का इस देश का पहला दौरा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 जून, 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहे
- यह स्लोवाकिया को वर्ष 1993 में स्वतंत्रता मिलने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का इस देश का पहला दौरा है।
- भारत और स्लोवाकिया ने वर्ष 1993 में राजनयिक संबंध स्थापित हुआ था
- स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्विपक्षीय बैठक की
- दोनों नेताओं ने हिंद-प्रशांत के बढ़ते भूराजनीतिक, आर्थिक और प्रौद्योगिकीय महत्व को मानते हुए दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सहयोग, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, मुक्त अंतरराष्ट्रीय व्यापार, नौवहन की आजादी, विवादों के शांतिपूर्ण हल तथा नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के समर्थन में भारत और स्लोवाकिया के बीच ज्यादा मजबूत साझीदारी की अहमियत को स्वीकार किया।
- दोनों देशों के नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी के मुख्य स्तंभों रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के महत्व पर बल दिया।
- वे रक्षा प्रौद्योगिकियों, क्षमता निर्माण, अनुसंधान और विकास तथा रक्षा औद्योगिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सहयोग के अवसर तलाशने के लिए अपने-अपने रक्षा अधिकारियों के बीच नियमित परामर्श और आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर सहमत हुए।
- इस यात्रा के दौत्रान एक विशेष समारोह में, स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान “ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, प्रथम श्रेणी” से सम्मानित किया।
- वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता है
- इस यात्रा के दौरान हुए समझौता ज्ञापन/आशय पत्र इसप्रकार है –
1.श्रम प्रवासन के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन
2.रक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने हेतु आशय पत्र
3.डिजिटल प्रौद्योगिकियों पर समझौता ज्ञापन
4.उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन
5.ऑडियो-विजुअल के सृजन पर समझौता ज्ञापन
6.कोसिसे टेक्नीकल यूनिवर्सिटी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में आईसीसीआर की प्रथम चेयर की स्थापना
7.क्वांटम कम्यूनिकेशन और महत्वपूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर के संरक्षण क्षेत्र में समझौता ज्ञापन
8.राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे, आयुष मंत्रालय और स्लोवाक हेल्थ स्पा पिएस्टानी के बीच समझौता ज्ञापन
9.छात्रों के आदान-प्रदान हेतु पाठ्यक्रमों, छात्रवृत्तियों और अनुसंधान सहयोग के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली और स्लोवाक तकनीकी विश्वविद्यालय के बीच समझौता
10.पर्यटन ऑपरेटर संघों के बीच पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग
11.भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) और स्लोवाक विज्ञान अकादमी (एसएएस) के बीच वैज्ञानिक सहयोग पर समझौता - इस यात्रा के दौरान हुई घोषणाएं-
- द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करना
- आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह की स्थापना
- कांसुलर संवाद की स्थापना
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…