प्रश्न – हाल ही में देश भर में नशा मुक्त भारत सप्ताह कब मनाया गया ?
(a) 17 जून से 26 जून (b) 16 जून से 25 जून
(c) 14 जून से 23 जून (d) 12 जून से 21 जून
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 – 26 जून, 2026 के मध्य देश भर में नशा मुक्त भारत सप्ताह मनाया गया
- इसका मुख्य विषय- “नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” है।
- इसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (डीओएसजेई), जो मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए नोडल विभाग है, द्वारा मनाया गया
- इस दौरान देश भर में जागरूकता और सामुदायिक लामबंदी गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की गई ।
- इनमें सामूहिक प्रतिज्ञा अभियान, जागरूकता रैलियां, साइकिल रैलियां, युवा नेतृत्व वाले अभियान, पोस्टर बनाना, नारा लेखन और निबंध प्रतियोगिताएं, वेबिनार, विशेषज्ञ संवाद, नुक्कड़ नाटक, लोक प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सोशल मीडिया जन-जागरुकता पहलें शामिल हुई।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2274226®=48&lang=2
https://newsonair.gov.in/union-minister-dr-virendra-kumar-inaugurates-nasha-mukt-bharat-saptah-2026