प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित

Narendra Modi inaugurates Sardar Sarovar Dam

प्रश्न-हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर बांध को देश को समर्पित किया। यह बांध किस नदी पर बना है?
(a) ताप्ती
(b) साबरमती
(c) नर्मदा
(d) क्षिप्रा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 सितंबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर बांध को देश को समर्पित किया।
  • यह बांध नर्मदा जिले के केवाडिया में नर्मदा नदी पर बना है।
  • उल्लेखनीय है कि सरदार सरोवर बांध परियोजना की आधारशिला 5 अप्रैल, 1961 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी।
  • सरदार सरोवर बांध भारत की सबसे बड़ी जल संसाधन परियोजनाओं में से एक हैं।
  • महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्य इससे जुड़े हुए है।
  • यह बांध पानी डिस्चार्ज करने की क्षमता (30.7 लाख क्यूसेक) की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बांध है।
  • इस परियोजना से जुड़ी 532 किमी. लंबी नर्मदा मुख्य नहर विश्व की सबसे लंबी सिंचाई नहर होगी।
  • कंक्रीट से बना सरदार सरोवर बांध भारत का तीसरा सबसे ऊंचा (163 मी.) बांध होगा।
  • देश के अन्य दो सबसे ऊंचे बांध क्रमश भाखड़ा बांध (हिमाचल प्रदेश) (226 मी.) तथा लखवार बांध (उत्तराखंड) (192 मी.) है।

संबंधित लिंक
http://deshgujarat.com/2017/09/17/pm-modi-dedicates-sardar-sarovar-dam-countrys-third-highest-concrete-dam-to-people-on-his-birthday/
http://www.thehindu.com/videos/narendra-modi-inaugurates-sardar-sarovar-dam/article19708621.ece
http://timesofindia.indiatimes.com/india/pm-modi-inaugurates-countrys-biggest-dam-on-his-67th-birthday/articleshow/60717721.cms
http://indiatoday.intoday.in/education/story/modi-inaugurates-sardar-sarovar-dam/1/1050339.html
http://www.business-standard.com/article/current-affairs/9-facts-about-world-s-2nd-biggest-dam-that-modi-will-inaugurate-on-sept-17-117091500565_1.html

3 thoughts on “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित”

  1. सुप्रभात सर
    सर आपने लिखा है सरदार सरोवर कंक्रीट से निर्मित तीसरा सबसे बड़ा बांध है http://www.pib.nic.in पर इस दूसरा सबसे बड़ा बांध बताया जा रहा है कृपया संज्ञान में लें

Comments are closed.