प्रश्न – 15 सितंबर, 2025 को बिहार में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित/शिलान्यास की गई योजनाओं से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ पूर्णिया से किया गया।
- पीरपैंती (भागलपुर) की ताप विद्युत परियोजना 3×800 मेगावाॅट क्षमता वाली होगी।
- कोसी–मेची नदी जोड़ों परियोजना की जल निकासी क्षमता 15,000 क्यूसेक से घटाकर 10,000 क्यूसेक की जाएगी।
- अररिया–गलगलिया (ठाकुरगंज) रेल लाइन की लागत 4,410 करोड़ रुपये है।
उपर्युक्त में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) केवल 3 (d) केवल 4
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 15 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया जिले में लगभग 40,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
- प्रधानमंत्री ने बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ किया।
- बिहार देश के कुल मखाना उत्पादन का लगभग 90% योगदान करता है।
- दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सहरसा, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, किशनगंज और अररिया जैसे जिले अपनी अनुकूल जलवायु और उपजाऊ मिट्टी के कारण उच्च गुणवत्ता वाले मखाना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं।
- प्रधानमंत्री द्वारा घोषित राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का उद्देश्य उत्पादन में वृद्धि, नई तकनीक का विकास, कटाई के बाद प्रबंधन, मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण को प्रोत्साहन देना है।
- प्रधानमंत्री ने पूर्णिया हवाई अड्डे के नये सिविल एन्क्लेव के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
- प्रधानमंत्री ने भागलपुर के पीरपैंती में 3×800 मेगावाॅट (MW) की ताप विद्युत परियोजना का शिलान्यास किया।
- यह बिहार में निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा (25,000 करोड़ रुपये) निवेश होगा।
- यह परियोजना अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल (Ultra-supercritical) तकनीक पर आधारित है।
- उन्होंने कोसी–मेची अंतर-राज्यीय नदी जोड़ों परियोजना की आधारशिला रखी।
- इस नदी जोड़ों परियोजना की लागत 2680 (phase-1) करोड़ रुपये से अधिक है
- इस परियोजना में नहर के उन्नयन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें गाद निकालना, क्षतिग्रस्त संरचनाओं का पुनर्निर्माण और सेटलमेंट बेसिन का जीर्णोद्धार शामिल है।
- साथ ही, इसकी जल-निकासी क्षमता को 15,000 क्यूसेक से बढ़ाकर 20,000 क्यूसेक किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री ने विक्रमशिला–कटारिया रेल लाइन (2,170 करोड़ रुपये) और अररिया–गलगलिया (ठाकुरगंज) नई रेल लाइन (4,410 करोड़ रुपये ) का शिलान्यास किया।
- उन्होंने कई नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई जिनमें जोगबनी–दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस तथा अमृत भारत एक्सप्रेस (सहरसा–अमृतसर एवं जोगबनी–इरोड) प्रमुख हैं।
- प्रधानमंत्री ने पीएमएवाई (आर) के तहत 35,000 ग्रामीण लाभार्थियों और पीएमएवाई (यू) के तहत 5,920 शहरी लाभार्थियों के लिए आयोजित गृह प्रवेश समारोहों में भी भाग लिया और कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपीं।
- प्रधानमंत्री ने बिहार में डीएवाई-एनआरएलएम के अंतर्गत क्लस्टर स्तरीय संघों को लगभग 500 करोड़ रुपये के सामुदायिक निवेश कोष भी वितरित किए।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…