पूर्णिया में लिंग-क्रमित सुविधा का उद्घाटन

प्रश्न – 15 सितंबर, 2025 को बिहार के पूर्णिया स्थित सीमेन स्टेशन पर उद्घाटित लिंग-क्रमित सीमेन सुविधा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह सुविधा “राष्ट्रीय गोकुल मिशन” योजना के अंतर्गत स्थापित की गई है।
(b) इसकी स्थापना 10 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से की गई है।
(c) इसकी क्षमता प्रति वर्ष 10 लाख खुराक उत्पादन की है।
(d) इसमें प्रधानमंत्री द्वारा लॉन्च की गई स्वदेशी तकनीक ‘गौसॉर्ट’ का उपयोग होगा।
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के पूर्णिया स्थित सीमेन स्टेशन पर लिंग-क्रमित सीमेन सुविधा (Sex Sorted Semen Faeility) का उद्घाटन किया।
  • इस सुविधा को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पशुपालन और डेयरी विभाग द्वारा कार्यान्वित “राष्ट्रीय गोकुल मिशन” योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
  • इस सुविधा की स्थापना 10 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से की गई है।
  • इसकी क्षमता प्रति वर्ष 5 लाख खुराक के उत्पादन की है।
  • मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप, प्रधानमंत्री द्वारा 5 अक्टूबर, 2024 को लॉन्च की गई स्वदेशी तकनीक ‘गौसॉर्ट’ का इस्तेमाल सेक्स सॉर्टिंग में किया जाएगा।
  • गौसॉर्ट तकनीक के माध्यम से, पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के किसानों को उचित दरों पर सेक्स सॉर्टेड सीमेन (वीर्य) उपलब्ध होगा।
  • इससे पूर्व पूर्णिया सीमेन स्टेशन की स्थापना 84.27 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता से की गई थी, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 50 लाख डोज़ (खुराक) है।
  • यह पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी भारत का सबसे बड़ा सरकारी सीमेन (वीर्य) स्टेशन है।
  • लिंग-क्रमित तकनीक से लगभग 90% शुद्धता के साथ मादा बछिया पैदा होने की संभावना बढ़ती है।
  • इससे किसानों को अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली गायें (replacement heifers) मिलेंगी।
  • छोटे, सीमांत किसान और भूमिहीन पशुपालक सीधे लाभान्वित होंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2166989