प्रश्न – 14 सितंबर, 2025 को दरांग (असम) में प्रधानमंत्री मोदी ने कितनी राशि के विकास कार्यों का शिलान्यास/उद्घाटन किया?
(a) लगभग 6,500 करोड़ रुपये
(b) लगभग 8,000 करोड़ रुपये
(c) लगभग 5,000 करोड़ रुपये
(d) लगभग 7,000 करोड़ रुपये
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के दरांग में लगभग 6,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
- शिलान्यास की गई परियोजनाओं में दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं।
- उन्होंने कुरुआ-नरेंगी पुल का भी शिलान्यास किया, जिससे गुवाहाटी और दरांग के बीच यात्रा का समय कुछ ही मिनटों का रह जाएगा।
- यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया गया है।
- प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना का उद्घाटन किया।
- यह पांच राष्ट्रीय राजमार्गों, दो राज्य राजमार्गों, एक हवाई अड्डे, तीन रेलवे स्टेशनों और एक अंतर्देशीय जल टर्मिनल को जोड़ेगा – जिससे असम का पहला निर्बाध मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी नेटवर्क बनेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…