प्रधानमंत्री द्वारा गोलाघाट में बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन और पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र का शिलान्यास

प्रश्न – 14 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया, और पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला रखी। नवनिर्मित असम बायोएथेनॉल संयंत्र का प्रमुख फीडस्टॉक (कच्चा माल) क्या है?
(a) गन्ना (b) ज्वार
(c) बांस (d) गेहूँ
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 सितंबर, 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया, और पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला रखी।
  • असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना है।
  • बायोएथेनॉल संयंत्र, फिनलैंड की कंपनी केमपोलिस की तकनीक पर आधारित है।
  • नवनिर्मित बायोएथेनॉल संयंत्र, जो बांस को फीडस्टॉक के रूप में उपयोग करता है, असम के हरित ऊर्जा क्षेत्र के साथ-साथ आदिवासी समुदायों और बांस की खेती में लगे किसानों को भी बढ़ावा देगा।
  • प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  • पॉलीप्रोपाइलीन घरेलू वस्तुओं और कपड़ों से लेकर ऑटोमोटिव और चिकित्सा उपकरणों तक, रोज़मर्रा और औद्योगिक उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए एक प्रमुख कच्चा माल है।
  • पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र में लुमस टेक्नोलॉजी की तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2166529

https://www.thehindu.com/news/national/assam/worlds-largest-bamboo-based-ethanol-plant-getting-pick-of-the-north-easts-grass/article70057359.ece

https://www.newsonair.gov.in/pm-modi-inaugurates-indias-first-bamboo-based-bio-ethanol-plant-in-assams-golaghat