प्रश्न – 9 जून, 2026 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित कुमार द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री चाय श्रमिक योजना किस राज्य में लागू की जाएगी?
(a) असम
(b) पश्चिम बंगाल
(c) त्रिपुरा
(d) मेघालय
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 जून, 2026 को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित कुमार ने कोलकाता में मीडिया को जानकारी दी की पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री चाय श्रमिक योजना राज्य के चाय बागान श्रमिकों के लिए लागू की जाएगी।
- इस कल्याणकारी पहल में तीन उप-योजनाएं शामिल हैं।
- ये तीन उप-योजनाएं हैं -चाय श्रमिक शिक्षा योजना, चाय श्रमिक स्वास्थ्य योजना और चाय श्रमिक आश्रय योजना।
- इन तीन उप-योजनाओं का उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं और श्रमिकों के लिए उचित आवास उपलब्ध कराना है।
- पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री चाय श्रमिक योजना के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://newsonair.gov.in/hi/pradhan-mantri-tea-workers-scheme-to-be-implemented-in-west-bengal