प्रश्न – एस्सार ग्रुप और इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग्स से संबंधित हालिया समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(a) यह समझौता एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और आईआरएच ग्लोबल ट्रेडिंग के बीच हुआ।
(b) समझौता 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सोर्सिंग और उत्पाद आपूर्ति सुविधा से संबंधित है।
(c) इस समझौते की घोषणा 16 जून, 2026 को की गई।
(d) यह समझौता मुख्य रूप से नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के विनिर्माण के लिए किया गया।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16 जून, 2026 को एस्सार ग्रुप और इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग्स (आईआरएच) ने घोषणा की कि एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और आईआरएच ग्लोबल ट्रेडिंग के बीच 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सोर्सिंग सुविधा और उत्पाद आपूर्ति सुविधा का सफलतापूर्वक समझौता हुआ है।
- यह समझौता अबू धाबी में एस्सार ग्रुप के ग्रुप चीफ एक्जीक्यूटिव प्रशांत रुइया और आईआरएच ग्लोबल ट्रेडिंग के सीईओ विनीत मेहरा द्वारा एस्सार ग्रुप के वाइस चेयरमैन रवि रुइया, आईआरएच के सीईओ अली राशिद अल रशदी और एस्सार ग्रुप के डायरेक्टर अंशुमन रुइया की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया।
- आईआरएच का मुख्यालय अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है।
- यह एक वैश्विक माइन-टू-मार्केट प्लेटफॉर्म है, जो ऊर्जा संक्रमण और तकनीकी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक निवेश करता है।
- आईआरएच ग्लोबल ट्रेडिंग, आईआरएच की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और वैश्विक ऊर्जा व्यापार एवं तरलता उपलब्ध कराने वाली एक प्रमुख इकाई है।
- एस्सार ग्रुप पांच दशकों से अधिक के उद्यमशील अनुभव वाला एक वैश्विक समूह है।
- यह ऊर्जा, अवसंरचना, धातु एवं खनन, प्रौद्योगिकी और खुदरा क्षेत्रों में विश्वस्तरीय परिसंपत्तियों की अवधारणा, निवेश, निर्माण और संचालन में सक्रिय रहा है।
- एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स के माध्यम से, जो ब्रिटेन स्थित स्टैनलो रिफाइनरी का स्वामी और संचालक है, समूह कम-कार्बन ऊर्जा समाधानों और अपनी औद्योगिक परिसंपत्तियों के डीकार्बोनाइजेशन में निवेश कर रहा है।
- यह सुविधा एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स को कच्चे तेल की सोर्सिंग और अपने उत्पादों के विपणन विकल्पों में विविधता लाने में सक्षम बनाएगी।
- साथ ही यह कंपनी की वर्किंग कैपिटल व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद करेगी।
- वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच यह समझौता फीडस्टॉक सुरक्षा को मजबूत करेगा और एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स को बदलती बाजार परिस्थितियों के अनुसार बेहतर प्रतिक्रिया देने तथा रिफाइनिंग और ट्रेडिंग गतिविधियों में अधिक मूल्य सृजित करने में सहायता करेगा।
- यह समझौता अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुरक्षित और कुशल ऊर्जा प्रवाह को सक्षम बनाने में आईआरएच की भूमिका को भी रेखांकित करता है।
- साथ ही यह डाउनस्ट्रीम रिफाइनिंग परिसंपत्तियों के परिचालन अनुकूलन को समर्थन देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…