प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना

प्रश्न-15 अगस्त‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कितनी राशि से अधिक की प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना की घोषणा की है?
(a) 50 लाख करोड़ रुपये
(b) 100 लाख करोड़ रुपये
(c) 150 लाख करोड़ रुपये
(d) 200 लाख करोड़ रुपये
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 अगस्त‚ 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना की घोषणा की।
  • 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक की इस योजना से लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
  • सरकार शीघ्र ही इस योजना के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान की घोषणा करेगी।
  • गतिशक्ति हमारे देश के लिए एक ऐसा राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा मास्टर प्लान होगा, जो समग्र बुनियादी ढांचा की नींव रखेगा।
  • यह योजना हमारी अर्थव्यवस्था के लिए एक एकीकृत और समग्र मार्ग प्रदान करेगी।
  • यह योजना स्थानीय विनिर्माताओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा करने में व्यापक रूप से मदद करेगी।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य यात्रा के समय को कम करने‚ औद्योगिक उत्पादकता में सुधार‚ विनिर्माण को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने‚ भविष्य के आर्थिक क्षेत्रों को सुविधा जनक बनाने और रोजगार के सृजन हेतु सड़क‚ रेल‚ जलमार्ग और हवाई मार्ग के बीच के अंतर को समाप्त करना है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1746062