ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम

प्रश्न-हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा ‘ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम’ की शुरुआत की गई है?
(a) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा
(b) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा
(c) अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 15 अगस्त‚ 2021 को दिव्यांगजन के सशक्तिकरण एक नेता के रूप में भारत को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा ऑपरेशन ब्लू फ्रीडम अभियान को शुरू किया गया है।
  • डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला में भाग लेते हुए डॉ. वीरेंद्र कुमार (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री) ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाई।
  • इस पहल के तहत‚ देश भर से चुने गए दिव्यांग लोगों की टीम ने कुमार पोस्ट (सियाचिन ग्लेशियर: दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र) के लिए अभियान शुरू किया है ताकि दुनिया के सबसे युद्ध क्षेत्र पर चढ़ाई करने का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जा सके।
  • इस अभियान को नई दिल्ली स्थित डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर से शुरू किया गया। उल्लेखनीय है कि यह संस्थान एक अनुसंधान निकाय है जो हशिए पर स्थित समुदायों को सशकत् बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
  • इस अभियान के तहत चुने गए दिव्यांग लोगों को टीमक्लॉ (Team Claw) द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि ‘टीम क्लॉ’ सशस्त्र बालों के पूर्व सैन्य कर्मियों की एक टीम है, जो दिव्यांग को सशक्त करने की दिशा में कार्यरत है।
  • यह प्रशिक्षण तीन चरणों‚ यथा-पहले टीम को लेह (स्टेज-1)‚ सियाचिन बेस कैंप (स्टेज-2) और नॉर्थ पुल्लू (स्टेज-3) में संपन्न होगा।
  • ध्यातव्य है कि टीम क्लॉ का गठन वर्ष 2019 में मेजर विवेक जैकब द्वारा की गई थी।

लेखक-अभिषेक कुमार

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1746141