प्रश्न- हाल ही में 13वीं भारत-आसियान शिखर बैठक का आयोजन कहां किया गया?
(a) नाय प्यीटा
(b) क्वालालंपुर
(c) सिंगापुर
(d) ढाका
उत्तर (b)
संबंधित तथ्य
- 21-23 नवंबर, 2015 के दौरान प्रधानमंत्री मलेशिया की द्विपक्षीय यात्रा पर रहे।
- भारत एवं मलेशिया के बीच घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंध है तथा वर्ष 1957 में देशों दोनों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
- मलेशिया में लगभग 30 मिलियन लोग रहते हैं तथा लगभग 2 मिलियन व्यक्ति भारतीय मूल के हैं जो मलेशिया की कुल आबादी का लगभग 8 प्रतिशत हैं।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद यह विदेश में भारतीय मूल के व्यक्तियों का दूसरा सबसे बड़ा समुदाय है।
- वर्ष 2014 में मलेशिया के साथ हमारा व्यापार 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आस-पास था।
- मलेशिया ने भारत में 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक निवेश किया है।
- इसमें भारत में निवेश किया है। इसने भारत में विशेष रूप से अवसंरचना एवं हवाई अड्डों एवं बंदरगाहों के उन्नयन पर भी 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की अन्य परियोजनाएं भी पूरी की है।
- मलेशिया में भारत का भी महत्त्वपूर्ण निवेश है जो 2.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आस-पास है।
- मलेशिया में भारत की प्रमुख कंपनियां प्रचालन कर रही हैं उनमें ईरकॉन, रिलायंस, किर्लोस्कर, बजाज, टीसीएस, महिन्द्रा, एलएंडटी और विप्रो आदि शामिल है।
- इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच साइबर सुरक्षा, भारत से अंग्रेजी भाषा के शिक्षक प्राप्त करना, संस्कृति, खेल, निष्पादन प्रबंधन आदि समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर हुए।
- इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13वीं आसियान-भारत शिखर सम्मेलन तथा 10वीं पूर्वी-एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
आसियान का 27वां शिखर सम्मेलन - 10 सदस्यीय आसियान देशों का 27वां शिखर सम्मेलन 21 नवंबर, 2015 को मलेशिया की राजधानी कवालालंपुर में संपन्न हुआ।
इसकी अध्यक्षता मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब तुन रज्जाक द्वारा की गई। - 27 वें आसियान शिखर सम्मेलन का केंद्रीय विषय (Theme) था- “Our people, Our Copmmunity, Our Vision”।
- 10वीं पूर्वी-एशिया शिखर सम्मेलन 22 नवंबर 2015 को मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब तुन रज्जाक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
- इस शिखर बैठक में आशियान के सदस्य देशों को पूर्वी-एशिया शिखर बैठक के सदस्यों भारत, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिकया और रूस के राष्ट्राध्यक्षों/शासनाध्यक्षों ने भाग लिया।
- उल्लेखनीय है कि भारत पूर्वी-एशिया शिखर बैठक का संस्थापक सदस्य है।
- 10वीं पूर्वी-एशिया शिखर सम्मेलन में आतंकवाद अनियमित उत्प्रवास, दक्षिण चीन सागर, कोरिया प्रायद्वीप, मध्य-पूर्व में स्थिति आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
- 13वां भारत-आशियान शिखर सम्मेलन क्वालालंपुर (मलेशिया) में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब तुन रज्जाक ने की।
- इस शिखर बैठक में आसियान के सदस्य देशों के सभी शासनाध्यक्षों एवं राष्ट्राध्यक्षों तथा भारत के प्रधानमंत्री ने भाग लिया।
- 13 वीं भारत-आसियान शिखर बैठक के अवसर पर 21 बिंदुओं वाला अध्यक्षीय वक्तव्य जारी किया गया।
- उल्लेखनीय है कि 14 वीं भारत-आसियान शिखर बैठक वर्ष 2016 में लाओस (Lao PDR) में होगा।
- आसियान-भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और बदले में भारत-आसियान के लिए छठवां सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है।
- वर्ष 2014-15 में भारत-आसियान के बीच व्यापार 76.52 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आस-पास था।
- अप्रैल 2007 से मार्च, 2015 के आंकड़ों के अनुसार भारत ने आसियान में 38.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का तथा आसियान इसी अवधि के दौरान भारत में 32.4 बिलियन अमेरिकी डॉरल का निवेश किया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.asean.org/asean/asean-structure/item/27th-asean-summit-kuala-lumpur-malaysia-18-22-november-2015
http://www.asean.org/images/2015/November/27th-summit/statement/Final-Chairmans%20Statement%20of%2027th%20ASEAN%20Summit-25%20November%202015.pdf
http://www.asean.org/asean/external-relations/east-asia-summit-eas
http://www.asean.org/images/2015/November/27th-summit/statement/Final-Chairmans%20Statement%20of%2013th%20ASEAN%20INDIA%20Summit.pdf
http://mea.gov.in/outgoing-visit-info.htm?2/829/Visit+of+Prime+Minister+to+Malaysia+November+21+23+2015
http://mea.gov.in/Portal/ForeignRelation/Malaysia__Jan_2015_hi.pdf