भारत का 46वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2015

46th International Film Festival of India 2015

प्रश्न- 20 से 30 नवंबर, 2015 के दौरान गोवा की राजधानी पणजी में आयोजित 46 वें अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किसे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) कौशिक गांगुली
(b) पीटर ग्रीन अवे
(c) निकीता मिखालकोव
(d) शेखर कपूर
उत्तर (c)
संबंधित तथ्य

  • भारत का 46वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI : International Film Festival of India) 20 से 30 नवंबर, 2015 के मध्य गोवा की राजधानी पणजी में संपन्न हुआ।
  • 20 नवंबर को महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल कपूर और विशिष्ट अतिथि संगीतकार इलैराजा ने द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया था।
  • इस सामरोह में फिल्मों के प्रदर्शन का शुभारंभ अग्रेजी फिल्म ‘द मैन हू न्यू इनफिनिटी’ (The Man who know Infinity) के प्रदर्शन से हुआ। महोत्सव का समापन एल क्लान (El clan) नामक स्पेनिश भाषा की फिल्म के प्रदर्शन के साथ किया गया।
  • इस महोत्सव की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डेन पीकॉक पुरस्कार (स्वर्ण मयूर पुरस्कार-राशि 40 लाख रु.) एंब्रेस ऑफ द सर्पेट (Embrace of the Serpent) को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सिल्वर पीकॉक (रजत मयूर) पुरस्कार (राशि 15 लाख रु.) ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ग्रीनअवे (Peter Geenaway) को फिल्म आईसेनस्टेन इन गुआनाजुआतो (Eisenstein in Guanajuato) के लिए प्रदान किया गया।
  • इस महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार फ्रांसीसी अभिनेता’ निंसेंट लिंडन’ को फिल्म ‘मेजर ऑफ अ मेन‘ (The Meesure of a Man) में शानदार अभिनय के लिए प्रदान किया गया।
  • जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ग्युनेस सेंसोय, डोगा डगुसुलो, तुक्वा सनगुरुगुलु, एलतित्ज कान और लाइडा अक्दोगन को तुर्की फिल्म ‘मस्तांक‘ के लिए संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
  • 46वें भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विश्व सिनेमा में योगदान के लिए रूस के फिल्मकार, अभिनेता और छायाकार (Cenematographer) निकिता मिखालोव (Nikita Mikhalkov) को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • इस महोत्सव में जाने-माने संगीतकार इलैराजा को शताब्दी व्यक्तित्व पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • इस महोत्सव में पहली बार आईसीएफटी यूनेस्को फेलिनी अवॉर्ड कौशिक गांगुली को फिल्म ‘सिनेमावाला’ के लिए प्रदान किया गया।
  • महोत्सव में विश्व सिनेमा की असाधारण फिल्मों को दिखाने का मानक तय किया गया और आधिकारिक ऑस्कर प्रविष्टियों वाली 26 देशों की फिल्में प्रदर्शित कि गई।
  • यह फिल्म केंस, वेनिस, बर्लिन तथा बुसान फिल्म उत्सवों का हिस्सा रही हैं।
  • भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव वर्ष 2015 में स्पेन फोकस देश रहा। महोत्सव के दौरान कुल 120 फिल्मों का प्रदर्शन (विश्व, अंतर्राष्ट्रीय, एशिया और भारत) किया गया।
  • इस फिल्म महोत्सव में महान भारतीय अभिनेता शशिकपूर द्वारा अभिनीत आठ फिल्मों का प्रदर्शन उनके जीवन की विशेष उपब्धि को प्रदर्शित करने के लिए किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.iffi.nic.in/
http://iffigoa.org/
http://www.iffi.nic.in/IFFI2015/IFFI%20Regulations%202015.pdf
http://pib.nic.in/newsite/efeatures.aspx?relid=131773
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=132010
http://www.pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=42263