प्रश्न-8-10 अप्रैल तक प्रथम ‘वैश्विक बांस सम्मेलन-2016’ का आयोजन कहां किया गया?
(a) इंदौर
(b) जयपुर
(c) नई दिल्ली
(d) अहमदाबाद
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 8-10 अप्रैल, 2016 तक प्रथम ‘वैश्विक बांस सम्मेलन- 2016’ (Global Bamboo Summit-2016) का आयोजन इंदौर, मध्य प्रदेश में किया गया।
- इस तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme)- ‘सतत पोषणीय विकास के लिए बांस-वैश्विक सहयोग’ (Bamboo for Sustainable Development-Global Cooperation) था।
- इसका आयोजन मध्य प्रदेश बांस मिशन (MPSBM) और इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (IFGE) द्वारा किया गया।
- 8 अप्रैल, 2016 को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने ‘वैश्विक बांस सम्मेलन’ का उद्घाटन किया।
- इस अवसर पर केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह, केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित थे।
- ज्ञातव्य है कि भारत के वन क्षेत्र का 13 प्रतिशत हिस्सा बांस वन है।
- देश में 137 प्रकार के बांस उगाए जाते हैं और इनका उपयोग 1500 विविध कार्यों में होता है।
- वर्ष 2015 के अंत तक विश्व के बांस बाजार में 20 बिलियन डॉलर का कारोबार हुआ है जबकि उसी अवधि में घरेलू बांस बाजार में 26,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
- उल्लेखनीय है कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2006 में बांस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शुरू ‘राष्ट्रीय बांस मिशन’ (NBM) का नया नाम ‘राष्ट्रीय कृषि वन तथा बांस मिशन’ (NABM) के नाम से पुनः प्रारंभ किया गया है।
- बांस मिशन के अंतर्गत देश में 349864 हेक्टेयर जमीन पर बांस के पेड़ लगाए गए हैं।
- बांस के गुणवत्ता संपन्न पौधों की सप्लाई के लिए 1436 नर्सरी स्थापित की गई है।
- इस सम्मेलन में देश और विश्व के बांस उत्पादक किसान, शिल्पकार, डिजाइनर, इंजीनियर, निवेशक, आदि ने भाग लिया।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://globalbamboosummit.org/
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=47100
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138704
http://mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx