प्रश्न – 11-12 सितंबर ,2025 को प्रथम वार्षिक ग्रीन हाइड्रोजन अनुसंधान एवं विकास कॉन्फ्रेंस-2025 कहां आयोजित हुई
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) हैदराबाद (d) इंदौर
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11-12 सितंबर ,2025 को प्रथम वार्षिक ग्रीन हाइड्रोजन अनुसंधान एवं विकास कॉन्फ्रेंस-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुई
- इसका आयोजन नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा किया गया
- केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसका उद्घाटन किया
- इसके साथ ही उन्होंने हाइड्रोजन नवाचार में स्टार्ट-अप्स को सहयोग देने हेतु ₹100 करोड़ के नए प्रस्ताव आमंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- यह योजना नवीन हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण, परिवहन और उपयोग प्रौद्योगिकियों में पायलट परियोजनाओं के लिए प्रति परियोजना ₹5 करोड़ तक की सुविधा देगी।
- उन्होंने इस सम्मेलन के दौरान आयोजित स्टार्टअप प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
- इस कॉन्फ्रेंस में, 25 स्टार्ट-अप इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई)-संचालित सुधार और जैविक हाइड्रोजन समाधानों तक, अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया ।
- उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (एनजीएचएम) की शुरुआत की थी
- जिसका उद्देश्य भारत के ऊर्जा परिदृश्य में बदलाव लाना और देश को हरित हाइड्रोजन का वैश्विक केंद्र बनाना है।
- 19,744 करोड़ रुपये के आउटले के साथ, यह मिशन चार स्तंभों – नीति और नियामक ढांचा, मांग पैदा करना, अनुसंधान एवं विकास व नवाचार, और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, पर आधारित है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…