पहला ज्ञान भारतम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 11-13 सितंबर ,2025 तक पहला ज्ञान भारतम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2025 इंदौर में आयोजित हुआ
  2. इसका मुख्य विषय – ‘पांडुलिपि की विरासत के माध्यम से भारत की ज्ञान परंपरा को पुनः प्राप्त करना’ है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 11-13 सितंबर ,2025 तक पहला ज्ञान भारतम् अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2025 विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया
  • इसका मुख्य विषय – ‘पांडुलिपि की विरासत के माध्यम से भारत की ज्ञान परंपरा को पुनः प्राप्त करना ‘ है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 सितंबर, 2025 को इस सम्मेलन को संबोधित किया
  • इस अवसर पर उन्होंने ज्ञान भारतम् पोर्टल का भी शुभारंभ किया
  • यह पोर्टल पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, संरक्षण और सार्वजनिक पहुंच में तेज़ी लाने के लिए एक समर्पित डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है।
  • इस सम्मेलन भारत की अद्वितीय पाण्डुलिपि संपदा को पुनर्जीवित करने और इसे वैश्विक ज्ञान संवाद के केंद्र में रखने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए अग्रणी विद्वानों, संरक्षणवादियों, प्रौद्योगिकीविदों और नीति विशेषज्ञों को एक साथ लाया
  • इसमें दुर्लभ पांडुलिपियों की एक प्रदर्शनी और पांडुलिपि संरक्षण, डिजिटलीकरण प्रौद्योगिकियों, मेटाडेटा मानक, कानूनी संरचनाओं, सांस्कृतिक कूटनीति और प्राचीन लिपियों के अर्थ-निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विद्वानों की प्रस्तुतियां भी शामिल हुईं
  • हाल ही में संस्कृति मंत्रालय ने भारत की पांडुलिपि विरासत के संरक्षण, डिजिटलीकरण और प्रसार के लिए समर्पित एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय पहल ‘ज्ञान भारतम्’ का शुभारंभ किया था ।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pmindia.gov.in/en/news_updates/pm-addresses-the-international-conference-on-gyan-bharatam-in-new-delhi/?comment=disable