प्रथम भारत-जापान अंतरिक्ष संवाद, 2019

First India - Japan Space Dialogue

प्रश्न-8 मार्च, 2019 को प्रथम भारत-जापान अंतरिक्ष संवाद का आयोजन कहां किया गया था?
(a) टोकियो
(b) बंगलुरू
(c) नई दिल्ली
(d) मुंबई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2019 को ‘प्रथम भारत-जापान अंतरिक्ष संवाद’ का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
  • इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के अतिरिक्त सचिव इंद्र मणि पांडे ने किया।
  • जबकि जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कानसुके नागोका, उप सहायक मंत्री, विदेश नीति ब्यूरो, मंत्रालय ने किया।
  • इस संवाद ने दोनों देशों में बाहरी अंतरिक्ष से संबंधित मंत्रालयों और एजेंसियों को एक साथ जोड़ा और संबंधित अंतरिक्ष नीतियों पर सूचना का आदान-प्रदान किया।
  • इस संवाद में जेएक्सा-इसरो (JAXA-ISRO) के बीच द्विपक्षीय सहयोग, उनके अंतरिक्ष उद्योग, वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली, अंतरिक्ष स्थितिजन्य (SSA) अंतरिक्ष सुरक्षा और अंतरिक्ष से संबंधित मानदंड पर भी चर्चा हुई।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/31133/First_India__Japan_Space_Dialogue

https://www.mea.gov.in/press-releases-hi.htm?dtl/31133/First_India__Japan_Space_Dialogue

https://www.financialexpress.com/defence/first-india-japan-space-dialogue-spatial-debris-and-maritime-domain-awareness-to-be-the-focus/1423852/