प्रथम ‘भारत इंडोनेशिया ऊर्जा फोरम’ की बैठक

1st ‘India Indonesia Energy Forum’ held in Jakarta

प्रश्न-हाल ही में प्रथम ‘भारत इंडोनेशिया ऊर्जा फोरम’ की बैठक कहां आयोजित की गयी?
(a) नई दिल्ली
(b) बाली
(c) जकार्ता
(d) बंगलुरू
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 20 अप्रैल, 2017 को जकार्ता में प्रथम ‘भारत इंडानेशिया ऊर्जा फोरम’ की बैठक आयोजित हुई।
  • इस बैठक में केंद्रीय विद्युत, कोयला, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा तथा खान राज्य मंत्री पीयूष गोयल और इंडोनेशिया के ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्री इग्नासियस जोनान ने भागीदारी की।
  • ऊर्जा फोरम की बैठक से पूर्व तेल और गैस संबंधी दूसरे संयुक्त कार्यदल, कोयला संबंधी चौथे संयुक्त कार्यदल और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी प्रथम संयुक्त कार्यदल की बैठकें आयोजित हुईं।
  • ऊर्जा फोरम की बैठक के दौरान इन तीनों संयुक्त कार्यदलों की रिपोर्ट दोनों देशों के समकक्ष मंत्रियों के सम्मुख प्रस्तुत की गईं।
  • इस अवसर पर भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और इंडोनेशिया के ऊर्जा और खनिज मंत्रालय के बीच तेल और गैस क्षेत्र में सहयोग हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
  • इस समझौते के तहत आपसी लाभ हेतु एक सहकारी संस्थागत फ्रेमवर्क स्थापित किया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि भारत इंडानेशिया से कोयला आयात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश है।
  • भारत द्वारा वर्ष 2016 में इंडोनेशिया से 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का कोयला आयात किया गया।
  • दोनों देशों के मध्य वर्ष 2015-16 के दौरान द्विपक्षीय व्यापार 15.90 बिलियन अमेरिकी डॉलर का था।
  • जिसमें इंडोनेशिया का निर्यात 13.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर और भारत का निर्यात 2.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=161220
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=60552
https://twitter.com/PiyushGoyal/status/855020746267144192