प्रश्न-5 अप्रैल, 2016 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. रघुराम जी. राजन ने ‘प्रथम द्वैमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2016-17’ को प्रस्तुत करते हुए रिपो दर में कितने आधार अंकों की कटौती करने की घोषणा की है?
(a) 25
(b) 50
(c) 75
(d) 65
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 5 अप्रैल, 2016 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. रघुराम जी. राजन द्वारा ‘प्रथम द्वैमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2016-17 (First Bi-Monthly Monetary Policy Statement, 2016-17) जारी किया गया।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रथम द्वैमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य में चलनिधि समायोजन सुविधा’ (Liquidity Adjustment Facility: LAF) के अंतर्गत नीतिगत रिपो दर को 25 आधार अंक कम करके 6.75 प्रतिशत से 6.50 प्रतिशत किया है।
- इससे पूर्व भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 सितंबर, 2015 को चतुर्थ द्वैमासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य, 2015-16’ में नीतिगत रिपो दर को 50 आधार अंक कम करके 7.25 प्रतिशत से 6.75 प्रतिशत किया था।
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के ‘नगद आरक्षित अनुपात (Cash Reserve Ratio: CRR) को अपरिवर्तित रखते हुए इसे ‘निवल मांग और मियादी देयताओं’ (Net Demand and Time Liabilities: NDTL) के 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के ‘सांविधिक चलनिधि अनुपात’ (Statutory Liquidity Ratio: SLR) को 2 अप्रैल, 2016 से 25 आधार अंक कम कम करके 21.50 प्रतिशत से 21.25 प्रतिशत किया गया है।
- परिणामतः चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत रिवर्स रिपो रेट (Reverse Repo Rate) 6.00 प्रतिशत तथा सीमांत स्थानीय सुविधा दर (Marginal Standing Facility Rate) और बैंक दर 7.00 प्रतिशत है।
- भारतीय रिजर्व बैंक ने वर्ष 2016-17 के लिए जीवीए (Gross Value Added: GVA) वृद्धि 7.6 प्रतिशत रहने का पुनः अनुमान व्यक्त किया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://downloadpolicy3.rbi.org.in/PR2337E2B74CC806E54DD9B37F82576FAEF1CA.PDF