प्रश्न-4 अप्रैल, 2016 को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा (NIRF) के तहत देश में उच्च शिक्षा के संस्थानों की राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया रैंकिग्स 2016’ जारी की। इसके अनुसार प्रबंधन की श्रेणी में प्रथम स्थान पर कौन-सा संस्थान है?
(a) आईआईएम बैंगलोर
(b) आईआईएम अहमदाबाद
(c) आईआईएम मुंबई
(d) आईआइएम कोलकाता
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 4 अप्रैल, 2016 को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग रूपरेखा’ (NIRF) के तहत देश में उच्च शिक्षा के संस्थानों की राष्ट्रीय स्तर पर ‘इंडिया रैंकिंग्स: 2016’ (India Rankings: 2016) जारी की।
- उच्च शिक्षा के 4 क्षेत्रों प्रबंधन, इंजीनियरिंग, फार्मा और विश्वविद्यालयों की श्रेणियों में भारत सरकार द्वारा देश में पहली बार रैंकिंग जारी की गई।
- इस सर्वे में देश भर के सरकारी और गैर-सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया था।
- इस रैंकिंग में प्रबंधन की श्रेणी में पहले स्थान पर आईआईएम बैंगलोर, दूसरे स्थान पर आईआईएम अहमदाबाद तथा तीसरे स्थान पर आईआईएम कलकत्ता रहा।
- रैंकिंग में इंजीनियरिंग की श्रेणी में पहले स्थान पर आईआईटी मद्रास, दूसरे स्थान पर आईआईटी बाम्बे तथा आईआईटी खड़गपुर तीसरे स्थान पर रहा।
- विश्वविद्यालय की श्रेणी में भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलुरू को पहला स्थान, इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई को दूसरा स्थान तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
- इस श्रेणी में यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, हैदराबाद को चौथा स्थान तथा बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी को सातवां स्थान प्राप्त हुआ।
- फार्मा की श्रेणी में मनीपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मनीपाल को पहला स्थान, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, चंडीगढ़ को दूसरा स्थान, तथा जामिया हमदर्द, नई दिल्ली को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
- ज्ञातव्य है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 29 सितंबर, 2015 को ‘राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिग रूपरेखा’ (NDRF) की शुरूवात की थी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://mhrd.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/nirf_booklet_FINAL_02_04_16_01-00PM.pdf