पोलावरम सिंचाई परियोजना

Nabard releases Rs 1,981 crore for Polavaram irrigation project in Andhra Pradesh

प्रश्न-पोलावरम सिंचाई परियोजना किस नदी पर स्थापित की जा रही है?
(a) कृष्णा
(b) कावेरी
(c) गोदावरी
(d) महानदी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 दिसंबर, 2016 को केंद्र सरकार द्वारा आंध्र प्रदेश में बहुउद्देशीय पोलावरम सिंचाई परियोजना हेतु 1981 करोड़ रुपये राशि की पहली किश्त जारी की गयी।
  • इस परियोजना हेतु पहली किश्त राशि को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत मंजूरी प्रदान की है।
  • इस परियोजना को वर्ष 2014 में एनडीए सरकार द्वारा राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था।
  • यह गोदावरी नदी पर स्थापित की जा रही है।
  • इस परियोजना के वर्ष 2019 तक पूर्ण होने की उम्मीद है।
  • इस परियोजना से 2.91 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी और 960 मेगावॉट विद्युत उत्पादन होगा।
  • इसके अलावा इसी दिन सरकार द्वारा विभिन्न परियोजनाओं हेतु गुजरात और महाराष्ट्र सरकार को क्रमशः 463 करोड़ और 756 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/ncbn/status/813348344856616960
http://timesofindia.indiatimes.com/india/nabard-releases-rs-1981-crore-for-polavaram-irrigation-project-in-andhra-pradesh/articleshow/56186758.cms
http://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/Centre-releases-Rs.-1981-cr.-for-Polavaram/article16946638.ece
http://www.newindianexpress.com/states/andhra-pradesh/2016/dec/27/nabard-hands-over-rs-1981-cr-cheque-for-polavaram-project-1553448.html