प्रश्न-23 सितंबर, 2020 को पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रिकालीन परीक्षण किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इसका परीक्षण जैसलमेर में किया गया।
(ii) यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
(iii) इसकी मारक क्षमता 350 किमी. है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं।
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 23 सितंबर, 2020 को भारत ने ओडिशा के बालासोर जिले के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से स्वदेश निर्मित परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल रात्रिकालीन परीक्षण किया गया।
- पृथ्वी-2 का यह परीक्षण सेना के सामरिक बल कमान (SFC) द्वारा नियमित प्रयोक्ता परीक्षण के तहत किया गया।
- यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
- इसकी मारक क्षमता 350 किमी. है।
- इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत विकसित किया गया है।
- इसकी लंबाई 9 मीटर है तथा यह एकल चरणीय द्रव प्रणोदक चालित मिसाइल है।
- यह 500 से 1000 किग्रा. तक की युद्धसामग्री (Warhead) ले जाने में सक्षम है।
- गौरतलब है कि सेना के सामरिक बल कमान में इस मिसाइल की तैनाती वर्ष 2003 में हुई थी।
- ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व 20 नवंबर, 2019 को भी पृथ्वी-2 का सफल रात्रिकालीन परीक्षण किया गया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…