अंतरराष्ट्रीय कदन्न वर्ष

प्रश्न-भारत सरकार के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र ने किस वर्ष को अंतरराष्ट्रीय कदन्न वर्ष (इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स) घोषित किया है?
(a) 2022
(b) 2023
(c) 2024
(d) 2025
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 सितंबर, 2020 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद में 5 सुविधाओं का लोकार्पण किया।
  • लोकार्पित इन 5 सुविधाओं में हैदराबाद के प्रशासनिक भवन, पौष्टिक अनाज नवोन्मेष केंद्र, स्टार्टअप्स हेतु खाद्य प्रसंस्करण सुविधा, फसल उन्नयन कार्य क्षेत्र तथा अतिथिगृह शामिल हैं।
  • इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने जानकारी प्रदान की कि भारत सरकार के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय कदन्न वर्ष (इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स-2023) घोषित किया है।
  • कदन्न फसलों में ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी, कुटकी, कोदो, सावां आदि शामिल हैं।
  • नीतिगत सहायता (एडवोकेसी) एवं कदन्न मिशन के तहत भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) द्वारा वर्ष 2018 से 5 वर्षों के लिए 14 विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का नेतृत्व किया जा रहा है।
  • प्रारंभ में यह मिशन केवल खाद्य सुरक्षा पर ही कार्यरत था, बाद में इसमें पोषण को भी जोड़ा गया है।
  • इसके अंतर्गत खेती को प्रोत्साहन, बीज केंद्रों (हब) का निर्माण, किसानों को बाजार से जोड़ना आदि शामिल है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1658851