युद्ध अभ्यास-2015

Pre-war practice -2015

प्रश्न-‘युद्ध अभ्यास-2015’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
(1) भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2015’ संयुक्त राज्य अमेरिका में संयुक्त बेस ‘लुई मेककोर्ड’ में 9 सितंबर से 23 सितंबर 2015 को आयोजित किया जाएगा।
(2) यह प्रशिक्षण अभ्यास अमेरिकी सेना के प्रशांत साझेदारी कार्यक्रम के तहत 2004 में शुरू किया गया था।
(3) इस युद्ध अभ्यास शृंखला के अंतर्गत यह ग्यारहवां अभ्यास होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 15 अगस्त 2015 को रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार  9 से 23 सितंबर, 2015 के दौरान भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास-2015’ (Yudh Abhyas-2015) संपन्न होगा।
  • ज्ञातव्य है कि, यह अभ्यास अमेरिका के संयुक्त बेस ‘लेविस मेककोर्ड’ (Lewis-Mcchord) में होगा।
  • यह प्रशिक्षण अभ्यास अमेरिकी सेना ने प्रशांत साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2004 में शुरू किया था, जो इस युद्ध अभ्यास शृंखला के अंतर्गत ग्यारहवां अभ्यास होगा।
  • यह अभ्यास, संयुक्त राष्ट्र के अधिकार- पत्र के तहत शहरी इलाके में सैन्य अभियानों पर अपने अनुभवों को साझा करने के लिए दोनों देश के सैन्य-कमिर्यों के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=126091
http://www.noodls.com/view/C35944EF1C1A8F3900228D48EE70464D2B212994?8157xxx1439658659
http://www.business-standard.com/article/government-press-release/ex-yudh-abhyas-2015-115081501783_1.html