पुस्तक-द पीपुल्स लीडर

प्रश्न-पुस्तक ‘द पीपुल्स लीडर’ के लेखक कौन हैं?
(a) रवींद्र नाथ महतो
(b) शिबू सोरेन
(c) विवेकानंद झा
(d) बाबूलाल मरांडी
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 नवंबर‚ 2021 को झारखंड के मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन और विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक सरयू राय की जीवनी पर आधारित पुस्तक ‘द पीपुल्स लीडर’ का विमोचन किया।
  • इस पुस्तक के लेखक विवेकानंद झा हैं।
  • इस पुस्तक में सरयू राय से संबंधित व्यक्तिगत‚ राजनीतिक जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं को दर्शाया गया है।
  • वर्ष 1974 छात्र आंदोलन‚ आपातकाल में भूमिका‚ राजनीति में पदार्पण‚ विभिन्न मुद्दों पर मतभेद‚ घोटालों को उजागर करने में भूमिका से लेकर कई अन्य घटनाओं का उल्लेख इस पुस्तक में किया गया है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://prdjharkhand.in/iprd/view_press_release_photo.php?prid=29955