प्रश्न-25 नवंबर‚ 2021 को दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन संचालन का उद्घाटन किया गया। इसी के साथ दिल्ली मेट्रो अब चालक रहित तकनीक से संचालित होने वाला विश्व का सबसे बड़ा नेटवर्क हो गया है-
(a) दूसरा
(b) तीसरा
(c) चौथा
(d) पांचवां
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 25 नवंबर‚ 2021 को केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के साथ वर्चुअल तरीके से दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर चालक रहित ट्रेन संचालन (यूटीओ) का उद्घाटन किया।
- इसी के साथ दिल्ली मेट्रो अब चालक रहित तकनीक से संचालित होने वाला विश्व का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क बन गया है।
- यह महत्वपूर्ण मेट्रो लाइन उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली को जोड़ती है।
- दिल्ली मेट्रो की 59 किमी. लंबी पिंक लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार तक है।
- दिसंबर‚ 2020 में प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर चालक रहित ट्रेन संचालन का शुभारंभ किया था।
- वर्तमान में दिल्ली मेट्रो का पूर्णत: स्वचालित नेटवर्क लगभग 97 किमी. तक हो गया है‚ जो भारत में एकमात्र चालक रहित संचालन (डीटीओ) नेटवर्क है।
- इसके अलावा दिल्ली मेट्रो विश्व के 7 प्रतिशत वैसे मेट्रो वाले देशों के समुदाय में शामिल हो गया है‚ जहां पूरी तरह से स्वचालित नेटवर्क है।
संबंधित लिंक भी देखें…