पिंक इलेक्ट्रिसिटी जोन

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में पिंक इलेक्ट्रिसिटी जोन लांच किया गया है, जहां पर सभी कर्मचारी महिला होंगी?
(a) छत्तीसगढ़
(b) मध्य प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) राजस्थान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2018 को (अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) मध्य प्रदेश वेस्ट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (एमपीडब्ल्यूपीडीसी) ने एक ‘पिंक इलेक्ट्रिसिटी जोन’ लांच किया।
  • यह जोन महिला कर्मचारियों द्वारा प्रबंधित होगा।
  • पिंक इलेक्ट्रिसिटी जोन में 25 महिलाए कर्मचारी (सहायक इंजीनियर, कनिष्ठ इंजीनियर, लाइन पर्यवेक्षक, लाइन पर्सन, मीटर रीडर, अकाउटेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर) के रूप में तैनात की गई हैं।
  • इन महिलाओं की वर्दी गुलाबी रंग की होगी।
  • वे अरण्य नगर में 13,000 बिजली कनेक्शन के ऊर्जा के रख-रखाव का प्रबंधन करेंगी।

संबंधित लिंक
https://energy.economictimes.indiatimes.com/news/power/mp-power-utility-starts-pink-electricity-zone/63228948