पाकिस्तान को 6 बिलियन डॉलर की सहायता

12 may 2019 imf 6 billion dollar bail out package to pakistan
प्रश्न-पाकिस्तान द्वारा गंभीर आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए निम्नलिखित में से किस अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था से 6 बिलियन डॉलर की सहायता प्राप्त किया जा रहा है?
(a) विश्व बैंक (IDB)
(b) एशियाई विकास बैंक (ADB)
(c) अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
(d) यूरोपीय बैंक (UB)
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 12 मई, 2019 को पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के मध्य कर्मचारी-स्तर पर पाकिस्तान के लिए एक बेलआउट पैकेज पर सहमति बनी।
  • इस पैकेज के तहत पाकिस्तान को IMF से 39 महीने की अवधि के लिए 6 बिलियन डॉलर की सहायता प्राप्त होगी।
  • इस सहायता का उद्देश्य घरेलू और बाहरी असंतुलन को कम करके विकास के रुकावटों का दूर करना, पारदर्शिता बढ़ाना, सामाजिक व्यय को मजबूत करना तथा अधिक समावेशी विकास के लिए आधिकारिक रणनीति का समर्थन करना है।
  • वर्तमान में पाकिस्तान गंभीर आर्थिक स्थिति का सामना कर रहा है, जिसमें आर्थिक वृद्धि का अभाव, उच्च मुद्रास्फीति, उच्च ऋणग्रस्तता और कमजोर वाह्य स्थिति शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि यह समझौता IMF मैनेजमेंट और कार्यकारी बोर्ड के अनुमोदन के अधीन है जो पाकिस्तान में संरचनात्मक समायोजन और वित्तीय सुधार के प्रयासों को देखते हुए निर्णय लेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bloomberg.com/news/articles/2019-05-12/pakistan-imf-agree-on-6-billion-bailout-after-reserves-plunge

https://www.bloomberg.com/news/articles/2019-05-12/pakistan-imf-agree-on-6-billion-bailout-after-reserves-plunge

https://www.nytimes.com/2019/05/12/world/asia/pakistan-imf-bailout.html