भारत के उपराष्ट्रपति की वियतनाम की आधिकारिक यात्रा

प्रश्न-9-12 मई, 2019 तक भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू वियतनाम की आधिकारिक यात्रा पर रहे। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 10 मई को उपराष्ट्रपति ने हनोई में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
(b) 11 मई को उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर ‘मानवता के लिए भारत’ कार्यक्रम के तहत भारतीय दूतावास में आयोजित ‘जयपुर फुट आर्टिफिशियल लिम्ब फिटमेंट कैंप’ का उद्घाटन किया।
(c) वियतनाम के क्रांतिकारी नेता हो ची थिन्ह की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
(d) 12 मई को हा नाम प्रांत स्थित तामचुक पैगोडा में वेसाक के 16 वें संयुक्त राष्ट्र दिवस में भाग लिया।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 9-12 मई, 2019 तक भारत के उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू वियतनाम की आधिकारिक यात्रा पर रहे।
  • वह वियतनाम की उपराष्टपति डांग थी नोक थिन्ह के निमंत्रण पर वियतनाम की यात्रा पर गए थे।
  • 9 मई को उपराष्ट्रपति ने हनोई (वियतनाम की राजधानी) में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
  • 10 मई को वियतनाम की उपराष्ट्रपति डांग थी नोक थिन्ह, प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक और वियतनाम की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष गुयेन थी किम नगन तथा कई अन्य शीर्ष नेताओं के साथ विभिन्न मुद्दों पर उच्चस्तरीय वार्ता की।
  • वार्ता के दौरान भारत और वियतनाम ने अबाधित आर्थिक गतिविधियां संचालित करने, समुद्र और वायुमार्ग से आवागमन की सुविधाएं विकसित करने तथा आपसी विवादों का अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार खुलेपन और पारदर्शी ढंग से समाधान तलाशने पर सहमति व्यक्त की।
  • 11 मई को राष्ट्रपति ने वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के साथ विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
  • इस वार्ता में दोनों देश रक्षा और सुरक्षा में सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही परमाणु ऊर्जा और बाह्य अंतरिक्ष, तेल और गैस एवं नवीकरणीय ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपभोग पर भी सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।
  • उपराष्ट्रपति नायडू ने तेल और गैस अन्वेषण के संदर्भ में ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओबीएल) के अनुबंध को 10 वर्ष और बढ़ाने की अपील की।
  • यह अनुबंध वर्ष 2023 में समाप्त हो रहा है।
  • उपराष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर ‘मानवता के लिए भारत’ कार्यक्रम के तहत भारतीय दूतावास में आयोजित ‘जयपुर फुट आर्टिफिशियल लिम्ब फिटमेंट कैंप’ का उद्घाटन किया।
  • वियतनामी क्रांतिकारी नेता हो ची थीन्ह की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • अपनी यात्रा के अंतिम चरण में 12 मई, 2019 को उपराष्ट्रपति ने हा नाम (Ha Nam) प्रांत के टाम चुक पैगोडा में वेसाक के 16वें संयुक्त राष्ट्र दिवस में भाग लिया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत और वियतनाम के बीच द्विपक्षीय व्यापार विगत वर्ष लगभग 14 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http:// http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1571827

http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1571851

http:// http://pib.nic.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1571889