पहला सशस्त्र बल राष्ट्रीय सम्मेलन शेप ( SHAPE) – 2025

प्रश्न – 26 से 27 जुलाई, 2025 को पहला सशस्त्र बल राष्ट्रीय सम्मेलन शेप ( SHAPE) -2025: दीर्घकालिक अस्पताल वास्तुकला, योजना, अवसंरचना और उपकरण कहाँ आयोजित हुआ ?
(a) मुंबई (b) नई दिल्ली
(c) लखनऊ (d) जयपुर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 से 27 जुलाई, 2025 को पहला सशस्त्र बल राष्ट्रीय सम्मेलन शेप ( SHAPE) -2025: दीर्घकालिक अस्पताल वास्तुकला, योजना, अवसंरचना और उपकरण नई दिल्ली में आयोजित हुआ
  • इसका आयोजन नई दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (एएचआरआर) के अस्पताल प्रशासन विभाग द्वारा किया गया था
  • इस सम्मेलन में अस्पताल प्रशासकों, डॉक्टरों, नर्सों, इंजीनियरों और वास्तुकारों सहित सशस्त्र बलों और नागरिक क्षेत्रों के 275 से अधिक विशेषज्ञ भारत में दीर्घकालिक, सुदृढ़ और रोगी-अनुकूल अस्पताल अवसंरचना के निर्माण की चुनौतियों और भविष्य की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए।
  • इस सम्मेलन ने सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, आपदा-रोधी डिज़ाइन और शून्य-उत्सर्जन अवसंरचना जैसी हरित प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2149205