‘कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी -2025

प्रश्न – 26 जुलाई, 2025 को ‘कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा’ पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कहाँ किया गया ?
(a) वाराणसी (b) नई दिल्ली
(c) जयपुर (d) लखनऊ
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 26 जुलाई, 2025 को ‘कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा’ पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में किया गया
  • इसे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने लखनऊ विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के डॉ. राम मनोहर लोहिया पीठ के सहयोग से आयोजित किया गया था
  • यह पहल देश भर में पेशेवर वातावरण और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को संज्ञान में लेकर की गई।
  • राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन ने वर्चुअल माध्यम से मुख्य भाषण दिया
  • इस संगोष्ठी से प्राप्त कुछ प्रमुख सिफारिशें इस प्रकार हैं:
  1. नीति-निर्माण, कार्यान्वयन और जागरूकता बढ़ाने के तीनों मोर्चों पर महिला सुरक्षा के मुद्दे को हल करने के लिए एक ठोस और लक्षित प्रयास की आवश्यकता है।
  2. महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बातचीत में अनौपचारिक क्षेत्र को शामिल करने की आवश्यकता है और विशेष रूप से अनौपचारिक क्षेत्र में लक्षित जागरूकता अभियान की आवश्यकता है।
  3. व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर संवेदनशीलता की आवश्यकता है ताकि कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति दृष्टिकोण में बदलाव आ सके।
  4. यह सिफारिश की जाती है कि राज्य महिलाओं के लिए समावेशी स्थानों का निर्माण सुनिश्चित करे, विशेष रूप से निर्णय लेने वाले निकायों में, ताकि संरचनात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
  5. यह सिफारिश की जाती है कि शैक्षणिक संस्थान सक्रिय कदम उठाएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि छात्रों को विभिन्न लिंग-संबंधी मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाया जाए, साथ ही उन्हें विपरीत लिंग से जुड़ी स्थितियों में कैसे व्यवहार करना चाहिए, इसके बारे में भी जागरूक बनाया जाए।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2149064