पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन

National Conference of Tourism Ministers
प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) चंडीगढ़
(d) जयपुर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 20 अगस्त, 2019 को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा पर्यटन मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया।
  • सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने किया।
  • उक्त सम्मेलन में 19 राज्यों के पर्यटन मंत्री, पर्यटन सचिव और राज्यों तथा संघ राज्यक्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
  • सम्मेलन के दौरान ‘अतुल्य भारत’ पोर्टल के हिन्दी संस्करण का शुभारंभ किया गया।
  • सितंबर, 2019 में अतुल्य भारत वेबसाइट के अरबी, चीनी एवं स्पेनिश संस्करण का शुभारंभ किया जाएगा।
  • ध्यातव्य है कि नई अतुल्य भारत वेबसाइट का शुभारंभ 14 जून, 2018 को किया गया था।
  • सम्मेलन के दौरान ‘अतुल्य भारत पर्यटक सहायक प्रमाणन (IITFC) पोर्टल लांच किया गया।
  • अतुल्य भारत पर्यटक सहायक प्रमाणन कार्यक्रम देश के नागरिकों के लिए पर्यटन मंत्रालय की एक डिजिटल पहल है ताकि वे तेजी से बढ़ रहे पर्यटन उद्योग का हिस्सा बन सकें।

संबंधित लिंक भी देखें…

ahttps://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=192729