परियोजना बोल्ड

प्रश्न-4 जुलाई‚ 2021 को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा सूखे-भूक्षेत्र पर बांस मरु-उद्यान (बोल्ड) नामक अनूठी परियोजना राजस्थान के किस जिले में स्थित निचलामांडवा के आदिवासी गांव में शुरू की गई है?
(a) जयपुर
(b) उदयपुर
(c) जैसलमेर
(d) बीकानेर
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 जुलाई‚ 2021 को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा मरुस्थलीकरण को कम करने और आजीविका प्रदान करने हेतु एक बहुउद्देशीय ग्रामीण उद्योग सहायता शुरू की गई है।
  • सूखे भू-क्षेत्र पर बांस मरु-उद्यान (Bamboooasis on lands in drought-BOLD) नाम की यह अनूठी परियेाजना उदयपुर जिले में स्थित निचलामांडवा के आदिवासी गांव में शुरू की गई है।
  • यह देश में अपनी तरह की पहली परियोजना है।
  • इसके लिए विशेष रूप से असम से लाए गए बांस की विश्ेष प्रजातियों-बंबुसा टुल्डा और बंबुसा पॉलीमोर्फा के 5000 पौधों को ग्राम पंचायत की 25 बीघा (लगभग 16 एकड़) खाली शुष्क भूमि पर लगाया गया है।
  • इस तरह के वबीआईसी ने एक ही स्थान पर एक ही दिन में सर्वाधिक संख्या में बांस के पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है।
  • परियोजना बोल्ड शुष्क व अर्धशुष्क भूमि क्षेत्रों में बांस आधारित हरित पट्टी बनाने का प्रयास करती है।
  • खादी ग्रामोद्योग प्राधिकरण इस वर्ष अगस्त माह तक गुजरात के अहमदाबाद जिले के धोलेरा गांव और लेह-लद्दाख में इसी तरह की परियोजना शुरू करने की है।
  • 21 अगस्त‚ 2021 से पूर्व कुल 15,000 बांस लगाए जाएंगे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1732621