प्रश्न-4 जुलाई‚ 2021 को संपन्न फॉर्मूला वन कार रेस ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स‚ 2021 का खिताब किसने जीत लिया है?
(a) लुईस हैमिल्टन
(b) मैक्स वर्सटाप्पेन
(c) वाल्टेरी बोट्टास
(d) लैंडो नॉरिस
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 2-4 जुलाई‚ 2021 के मध्य फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप‚ 2021 की 9 वीं कार रेस ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स‚ 2021, स्पिलबर्ग‚ ऑस्ट्रिया में संपन्न हुई।
- प्रतियोगिता परिणाम-
- विजेता-मैक्स वर्सटाप्पेन (नीदरलैंड्स)‚ टीम-रेडबुल
- मर्सिडीज के चालक वाल्टेरी बोट्टास (फिनलैंड) दूसरे स्थान पर रहे।
- मैक्लारेन मर्सिडीज के चालक लैंडो नॉरिस (ब्रिटेन) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- नौ रेसों के बाद वर्सटाप्पेन ने ड्राइवरों की अंकतालिका में मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन पर 32 अंकों की बढ़त बना ली है।
- मैक्स वर्सटाप्पेन के वर्तमान में 182 अंक और लुईस हैमिल्टन के 150 अंक हैं।
- वर्सटाप्पेन ने सत्र‚ 2021 की 9 रेसों में से 5 रेसों में जीत दर्ज की है।
- यह फॉर्मूला वन ट्रैक पर उनके कैरियर की 15 वीं जीत है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…