पंडित रामदरश मिश्र

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 31 अक्टूबर ,2025 को पंडित रामदरश मिश्र का निधन हो गया
  2. उन्हें उनके कविता संग्रह मैं तो यहां हूं के लिए 2024 में सरस्वती सम्मान मिला था ।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 31 अक्टूबर ,2025 को हिंदी के प्रसिद्ध कवि, लेखक और शिक्षाविद पंडित रामदरश मिश्र का निधन हो गया।
  • उन्हें आधुनिक हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
  • उनका साहित्यिक जीवन सात दशकों से भी अधिक समय तक चला, जिसमें कविता, उपन्यास, आलोचना और निबंध शामिल थे।
  • वर्ष 2024 तक, उन्होंने लगभग 150 से अधिक पुस्तकें लिखी थीं, जिनमें 32 कविता संग्रह, 30 लघु-कथा संग्रह, 15 उपन्यास और साहित्यिक आलोचना और संस्मरण के कई खंड शामिल हैं।
  • उन्हें उनके कविता संग्रह ‘मैं तो यहां हूं’ के लिए 2021 में सरस्वती सम्मान मिला था
  • वर्ष 2025 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 2015 में, उन्हें उनके कविता संग्रह ‘अग्नि की हंसी’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • साथ ही उन्हें वर्ष 2011 में व्यास सम्मान मिला था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2185126

https://www.newsonair.gov.in/pm-modi-condoles-demise-of-renowned-litterateur-ramdarash-mishra