तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सामरिक सहभागिता कार्यक्रम (इन-स्टेप)-2025

प्रश्न – 27 अक्टूबर से 8 नवंबर ,2025 को तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सामरिक सहभागिता कार्यक्रम (इन-स्टेप)-2025 कहाँ आयोजित हुआ ?
(a) चेन्नई (b) नई दिल्ली
(c) लखनऊ (d) जयपुर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 अक्टूबर से 8 नवंबर, 2025 को तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सामरिक सहभागिता कार्यक्रम (इन-स्टेप)-2025 नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अंतर्राष्ट्रीय सामरिक सहभागिता कार्यक्रम (इन-स्टेप) के तीसरे संस्करण के प्रतिनिधियों को संबोधित किया।
  • इसका आयोजन राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय, विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया।
  • इन-स्‍टेप भारत और मित्र देशों के वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के लिए एक रणनीतिक संवाद मंच के रूप में कार्य करता है।
  • वर्तमान संस्करण में 44 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें 24 वैश्विक दक्षिण देशों के 32 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2184982

https://www.newsonair.gov.in/vice-president-c-p-radhakrishnan-addresses-delegates-of-3rd-in-step-programme